फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

सलमान, आमिर के मुकाबले आधी ही है सुपरस्टार रजनीकांत की कमाई

Mon, 14 Mar 2016 12:30 PM IST
आस्था मिश्रा/ अमर उजाला, दिल्ली
आस्था मिश्रा/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 12:30 PM IST
सार

  • बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारों की फीस में हैं जमीन आसमान का फर्क।
  • फिल्म के प्रोफिट से भी अपना हिस्सा लेते हैं बॉलीवुड वाले।
  • टॉलीवुड के अनुभवी हीरो की फीस भी बॉलीवुड के नए हीरो से कम है।

विज्ञापन
Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016
- फोटो : getty images

विस्तार

बॉलीवुड के सितारों के पास पैसे की कमी नहीं है। हो भी क्यों, जब वे एक ही फिल्म से इतना कमा लेते हैं जितना आम आदमी 2-3 साल में भी न कमा पाए। ये एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। खासकर बात हो सुपरहिट एक्टर्स की तो कॉम्पटीशन तगड़ा रहता है।

विज्ञापन


कोई भी सितारा अपने अनुभव, मार्केट में अपनी डिमांड और ओहदे के हिसाब से अपनी फीस तय करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के टॉप सितारों और टॉलीवुड यानी दक्षिण फिल्मों के टॉप सितारों की कमाई में जमीन आसमान का फर्क है? 
विज्ञापन


दोनों फिल्मी जगत के टॉप 10 सितारों की बात करें तो ये फर्क बखूबी देखा जा सकता है। 

सलमान खान से आधी है रजनीकांत की फीस

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

मजाक और चुटकुलों की बात हो तो भले ही रजनीकांत सबसे आगे रहते हैं लेकिन कमाई के मामले में वे बॉलीवुड सितारों से बहुत पीछे हैं।

नंबर वन की बात करें तो बॉलीवुड में ये स्थान मिला है 'भाईजान' सलमान खान को। खबरों की मानें तो सलमान एक फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपए फीस लेते हैं, इसके अलावा जरूरी शेयर भी। हो भी क्यों न! आखिर कोई भी फिल्म सलमान खान के नाम भर से ही हिट होने का दम रखती है।

दक्षिण के सितारों में रजनीकांत हैं तो नंबर वन लेकिन उनकी फीस सलमान खान के आधी है। रजनीकांत एक फिल्म के लिए मात्र 30 करोड़ रुपए लेते हैं। हालांकि उनके चाहने वालों की बिलकुल नहीं है। दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेचैन रहते हैं।

जब रजनी की फीस इतनी है, तो जाहिर है दूसरे सितारों की तो और कम होगी खास कर बॉलीवुड सितारों की तुलना में।

नंबर दो के सितारों में भी इतना फर्क

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

सलमान के बाद हिंदी फिल्म जगत में कोई सबसे महंगा सितारा है तो वो हैं 'मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट' आमिर खान। आमिर बहुत ध्यान से अपनी फिल्मों का चयन करते हैं और एक बार फिल्म मिल गई, तो पूरी मेहनत झोंक देते हैं।

शायद इसीलिए उनकी एक फिल्म की फीस 50 करोड़ है। साथ ही वे फिल्म के प्रोफिट से शेयर भी लेते हैं। कुछ तो ये भी कहते हैं कि वे फीस में ज्यादा-कम भले ही कर सकते हैं लेकिन प्रोफिट के साथ नहीं।

वहीं टॉलीवुड में दूसरे सबसे मंहगे सितारे हैं कमल हसन। 4 नेशनल और 19 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके कमल पूरी डिमांड करने का हक रखते हैं। फिर भी उनकी एक फिल्म की फीस 25 करोड़ ही होती है। तमिल के साथ हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया है।

कमल हसन की हिंदी फिल्मों में से  चाची 420, सदमा, हे राम जरूर देखने लायक हैं। 

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर हैं अक्षय और विजय

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

तीसरा स्थान है 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार का। अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह की फिल्म उतनी ही बखूबी से करते हैं। चाहे वो कॉमेडी हो, देशप्रेम पर आधारित या रोमांटिक। आज वे जिस मुकाम पर हैं, वहां तक का रास्ता उन्होंने खुद बनाया है।

शायद इसीलिए वे एक फिल्म के 40-45 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। बाकी सितारों की तरह अक्षय का भी फिल्म के प्रोफिट में हिस्सा रहता है। पिछले साल तो वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे भी बने थे।

वहीं दक्षिण में एक्टर विजय हैं जो तीसरे सबसे महंगे सितारे हैं। विजय न सिर्फ तमिल फिल्मों में एक्टिंग करते हैं बल्कि गाने भी गाते हैं। लेकिन वो एक फिल्म के सिर्फ 18 करोड़ लेते हैं जो अक्षय के मुकाबले आधे से भी कम है। विजय को आपने अक्षय की ही फिल्म 'राउडी राठौड़' के गाने चिंताता चिता चिता में उनके साथ डांस करते देखा होगा।

विजय की तरह ही एक्टर महेश बाबू और पवन कल्याण भी एक फिल्म के लिए 18 करोड़ ही लेते हैं। विजय का फिल्मी करियर 1992 में, महेश बाबू का 1999 और पवन का 1996 में शुरू हुआ था। उस हिसाब से महेश बाबू ने कम समय में ज्यादा बड़ी जगह बनाई है।

सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' तेलुगू फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक थी जिसमें महेश बाबू ही मुख्य भूमिका में थे।

खुद के प्रोडक्शन हाउस से भी जमकर पैसा कमाते हैं बॉलीवुड हीरो

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

फीस के मामले में भले ही शाहरुख खान चौथे स्थान पर हैं लेकिन उनकी कमाई के अलग जरिए भी हैं। 'किंग खान' एक फिल्म के लिए बस 35-40 करोड़ रुपए लेते हैं जो कि उनके प्रतिद्वंद्वी एक्टर्स यानी सलमान-आमिर के मुकाबले कम है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्में अब खुद के प्रोडक्शन हाउस की होती हैं। इसलिए सैलरी तो बस एक हिस्सा है, बाकी कमाई भी तो प्रोडक्शन हाउस को मिलती ही है।

दक्षिण में इस स्थान पर हैं एक्टर सूर्या। सूर्या विजय, महेश बाबू से बस एक करोड़ कम यानी 17 करोड़ फीस लेते हैं। तमिल के हीरो सूर्या हिट फिल्में देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी पहली फिल्म 1997 में आई थी। 

साउथ के अनुभवी एक्टर को भी नहीं मिलते ज्यादा पैसे

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016
actors - फोटो : getty images and twitter

बॉलीवुड में पांचवे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारे हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक ने दूसरे सितारों के मुकाबले काफी कम वक्त में अच्छी सफलता हासिल कर ली है तभी तो टॉप 5 में जगह बना पाए हैं। वे जानते हैं,उनकी एक्टिंग और डांस के हुनर के लिए उन्हें मुंह मांगी कीमत मिलेगी।

ऋतिक की एक फिल्म की फीस 40 करोड़ है। लेकिन खबरें ये भी हैं कि आने वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' के लिए उन्हें 50 करोड़ दिए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो वे भी आमिर के बराबर आ जाएंगे।

टॉलीवुड में सूर्या के बाद अगले हीरो हैं तमिल सुपरस्टार अजीत। उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ 1993 में लेकिन उन्हें कामयाबी मिली 1995 की फिल्म 'असाई' से। आमिर खान की फिल्म गजनी जिस तमिल फिल्म की रीमेक थी उसमें सूर्या ने ही लीड रोल किया था।

हालांकि कामयाबी जितनी भी हो लेकिन उनकी एक फिल्म की फीस 16 करोड़ रुपए ही है। बॉलीवुड सितारों के मुकाबले ये बहुत कम है।

बॉलीवुड के युवा हीरो भी कमाते हैं रजनीकांत जितना

Highest Paid Bollywood and Tollywood Heroes List 2016

बॉलीवुड में 10वें नंबर का सितारा भी टॉलीवुड के पांचवे सितारे के बराबर कमाता है। बॉलीवुड में छठवां स्थान रणबीर कपूर को मिला है जो एक फिल्म के 30 करोड़ लेते हैं। यानी अकेले रणबीर उतना कमा लेते हैं जितना रजनीकांत कमाते हैं। जबिक टॉलीवुड में छठे नंबर पर हैं राम चरण जिनकी फीस 12 करोड़ है।

रणबीर के बाद अजय देवगन 25 करोड़, अमिताभ बच्चन 20 करोड़, सैफ अली खान 15 करोड़ और रणवीर सिंह भी 15 करोड़ लेते हैं। जबकि दक्षिण में राम चरण की तरह ही जूनियर एनटीआर और विक्रम भी 12 करोड़ ली फीस लेते हैं।

इससे ये तो साबित हो गया कि फीस के मामले में बॉलीवुड वाले दक्षिण वालों से काफी आगे हैं। लेकिन खास बात ये भी है कि टैलेंट, एक्टिंग और हिट फिल्में देने के मामले में दक्षिण के सितारे भी कम नहीं है। हिंदी दर्शक भी उनकी फिल्मों के दीवाने होते हैं। कमी बस इतनी है कि दक्षिण वाले अपने सितारों पर इतने पैसे नहीं खर्च करते!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed