फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Highest paid bollywood and tollywood actresses

ये हैं बॉलीवुड और टॉलीवुड की सबसे मंहगी हीरोइनें

Mon, 30 May 2016 03:16 PM IST
आस्था मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
आस्था मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 03:16 PM IST
सार

  • तिगुनी है बॉलीवुड हीरोइनों की कमाई।
  • दक्षिण की सबसे महंगी हीरोइन की कमाई भी इतनी कम!
  • फिर भी महंगे हीरो से बहुत पीछे हैं बॉलीवुड हीरोइनें। 

विज्ञापन
Highest paid bollywood and tollywood actresses
- फोटो : getty images

विस्तार

यूं तो बॉलीवुड के हीरो के मुकाबले हीरोइनों को एक फिल्म के लिए बहुत कम फीस मिलती है लेकिन यही तुलना अगर उत्तर और दक्षिण की होरइनों के बीच करें तो फासला और ज्यादा है। देखिए, कौन है दोनो फिल्मी दुनिया की सबसे महंगी हीरोइनें और इनके बीच का फर्क।

विज्ञापन

आलिया भट्ट और समानता रुथ

Highest paid bollywood and tollywood actresses
bollywood and tollywood actresses - फोटो : getty images & santa banta

शुरू करें 10वें नंबर से तो बॉलीवुड में इस स्थान पर हैं आलिया भट्ट। अपने चार साल के करियर में आलिया ने साबित कर दिया है कि वे कितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं। आलिया एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए लेती हैं। उन्हीं की तरह परिणीति चोपड़ा की फीस भी 3 करोड़ है।

जबकि दक्षिण में जो हीरोइन 10वें नंबर पर हैं वो हैं समानता रुथ जो एक फिल्म के लिए मात्र 70 लाख रुपए लेती हैं। इसके अलावा वे टीवी शो और मॉडलिंग से भी पैसे कमाती हैं। समानता की पहली तेलेगू फिल्म 2010 में आई थी जबकि आलिया की 2012 में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रुति हसन और श्रद्धा कपूर

Highest paid bollywood and tollywood actresses

बॉलीवुड में 9वां स्थान है श्रद्धा कपूर का। आशिकी 2, एक विलेन, हैदर एबीसीडी 2 जैसी हिट फिल्में दे चुकी श्रद्धा एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ फीस लेती हैं। जल्द ही श्रद्धा फिल्म बागी और रॉक ऑन 32 में भी दिखेंगी।  एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहीं श्रद्धा की डिमांड बढ़ती जा रही है।

वहीं दक्षिण में इस पोजीशन पर हैं श्रुति हसन। हालांकि श्रुति हिंदी फिल्में भी करती हैं लेकिन असल में तो वे टॉलीवुड हीरोइन ही हैं। श्रुति की एक फिल्म की फीस 70-75 लाख रुपए है। कमल हसन की बेटी श्रुति का करियर दक्षिण में अच्छा चल रहा है लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने कोई खास हिट फिल्म नहीं दी। श्रुति की आने वाली हिंदी फिल्म है रॉकी हैंडसम। 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और प्रियामनी

Highest paid bollywood and tollywood actresses

श्रुति की तरह ही दक्षिण की हीरोइन प्रियामनी भी 70-75 फीस लेती हैं। प्रियामनी वहीं है जिन्हें आपने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने गेट ऑन द डांस फ्लोर में शाहरुख के साथ डांस करते देखा होगा। 2003 में करियर शुरू करने वाली प्रियामनी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल और फिल्मफेयर अवार्ड तक जीत चुकी हैं।

 बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर से भी 1 करोड़ ज्यादा फीस लेती हैं सोनाक्षी सिन्हां। लेडी दबंग की एक फिल्म की कमाई 5-6 करोड़ तक है। हालांकि सोनाक्षी की कई फिल्में खास बिजनेस नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने अपने लिए अच्छी जगह बना रखी है। सोनाक्षी ने हाल ही में अपनी पहला सोलो सॉन्ग आज 'दिल इश्काहॉलिक' है भी निकाला था।

अनुष्का शर्मा और हंसिका मोटवानी

Highest paid bollywood and tollywood actresses

सोनाक्षी की तरह ही अनुष्का शर्मा भी 6 करोड़ तक फीस ले ही लेती हैं। रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, एनएच10 जैसी फिल्मों से अपनी हुनर का लोहा मना चुकी अनुष्का इतना तो कमाने का हक रखती ही हैं। अनुष्का उन दमदार हीरोइनों में से हैं जो बिना हीरो भी फिल्म हिट करा दें, हालांकि उन्हें और अच्छे मौकों की तलाश है।

दक्षिण में सातवीं सबसे महंगी हीरोइन हंसिका मोटवानी हैं। बाल कलाकार के रूप में हिंदी फिल्म कोई मिल गया और सीरियलों में एक्टिंग कर के पहचान बना चुकीं हंसिका ने टॉलीवुड में 2007 में शुरुआत की और वहां बहुत हिट हैं। उनकी एक फिल्म की फीस 80 लाख रुपए है।

कैटरीना कैफ और तृषा कृष्नन

Highest paid bollywood and tollywood actresses

छठवें नंबर पर बॉलीवुड हीरोइन कैटरीना कैफ हैं। कैटरीना जिस फिल्म में हो, उसका हिट न होना मुश्किल ही होता है।  जाहिर है इसके लिए वे मोटी रकम लेती हैं। कैट की फीस 7 करोड़ तक होती है। हालांकि उनकी आखिरी हाल ही में आई फिल्म फितूर खास बिजनेस नहीं करपाई।

दक्षिण में तृषा कृष्नन इसी स्थान पर होकर 80 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करती हैं। तृषा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मीठा से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया लेकिन न फिल्म चली और न तृषा। लेकिन तृषा तेलेगू फिल्मों में जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी जीते हैं।

विद्या बालन और काजल अग्रवाल

Highest paid bollywood and tollywood actresses

वैसे कैट ही नहीं विद्या बालन भी एक फिल्म के लिए 6-7 करोड़ तक लेती हैं। हो भी क्यों न, विद्या अकेले अपने दम पर परिणीता, द डर्टी पिक्चर, कहानी जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। विद्या की एक्टिंग कमाल की होती है।

दक्षिण में यही जगह मिली है काजल अग्रवाल को। काजल भी हिंदी फिल्में करती रहती हैं लेकिन उतनी हिट नहीं हैं। काजल ने फिल्म सिंघम से डेब्यू किया था और अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में भी काम किया। काजल तमिल-तेलुगू फिल्मों में 1.2 करोड़ तक फीस लेती हैं।

श्रिया सरन और प्रियंका चोपड़ा

Highest paid bollywood and tollywood actresses

काजल से भी ज्यादा कमाने वाली दक्षिण की हीरोइन हैं श्रिया सरन। श्रिया एक फिल्म के 1.5 करोड़ रुपए लेती हैं। श्रिया हाल ही में हिंदी फिल्म दृष्यम में भी अजय देवगन की पत्नी के कैरेक्टर में दिखी थीं। श्रिया कई फैशन ईवेंट में भी मॉडलिंग करती हैं। 

बॉलीवुड में चौथी सबसे महंगी हीरोइन हैं प्रियंका चोपड़ा जो एक फिल्म के 9 करोड़ रुपए लेती हैं। हालांकि वे बॉलीवुड में जितनी भी फीस लें, हॉलीवुड में किसी भारतीय हीरोइन से आगे नहीं है। अपने अंग्रेजी टीवी शो क्वांटिको और आने वाली अंग्रेजी फिल्म बेवॉच के बाद यकीनन उनकी  फीस और बढ़ जाएगी।

करीना कपूर खान और तमन्ना भाटिया

Highest paid bollywood and tollywood actresses

फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं करीना कपूर जिन्होंने आने वाली फिल्म की एंड का और उड़का पंजाब के लिए 9 करोड़ फीस ली है। करीना को फिल्म जगत में काफी वक्त भी हो गया है। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब प्रियंका उन्हें पछाड़ देंगी। करीना शादी के बाद से चुंनिदा फिल्में ही कर रही हैं और उनकी आने वाली फिल्म की एंड का का बेसब्री से इंतेजार है।

 दक्षिण में इसी स्थान पर हैं तमन्ना भाटिया। तमन्ना एक फिल्म के 1.75 करोड़ रुपए लेती हैं। ताज्जुब की बात ये है कि तमन्ना जितनी हिट साउथ की फिल्मों में है उतना नाम वे हिंदी फिल्मों में नहीं कमा पाईं। उन्होंने अजय देवगन के साथ हिम्मतवाला से डेब्यू किया था।

कंंगना रनौत और अनुष्का शेट्टी

Highest paid bollywood and tollywood actresses

बॉलीवुड की दूसरी सबसे महंगी हीरोइन हैं कंगना रनौत। क्वीन और तनु वेड्स मनु करने के बाद वे नंबर 1 पर थीं अब किसी और ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। कंगना एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपए लेती हैं। वे अब फिल्म रंगून और सिमरन में दिखेंगी।

दक्षिण की दूसरी सबसे मंहगी हीरोइन हैं अनुष्का शेट्टी। अनुष्का वहीं है जिन्होंने फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाया था। अनुष्का का फिल्मी करियर 2005 में शुरू हुआ और इन 10 सालों में उन्होंने कई अवार्ड जीत कर ये साबित कर दिया कि वे लंबी रेस का घोड़ा हैं। 

दीपिका पाडुकोण और नयनतारा

Highest paid bollywood and tollywood actresses

और बॉलीवुड में कंगना को पछाड़ कर नंबर वन बनने वाली हीरोइन कोई और नहीं बल्कि दीपिका पाडुकोण ही हो सकती हैं। 2015 में पीकू, तमाशा और बाजीराव मस्तानी जैसी एक से एक हिट देने के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा कर 15 करोड़ कर ली है। अब दीपिका जो भी फिल्म कर रही हैं, उसके लिए इतने ही पैसे मांग रही हैं। फिलहाल दीपिका हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म xxx कर रही हैं।

साउथ की फिल्मों की सबसे महंगी हीरोइन हैं नयनतारा जिनका नाम ही काफी है फिल्म हिट कराने के लिए। नयनतारा एक फिल्म के लिए 2.5-3 करोड़ लेती हैं। नयनतारा ने 2003 में मलयाली फिल्म से डेब्यू किया। उसके बाद से वे कई तमिल-तेलेगू फिल्में भी कर रही हैं। इन 12 13 सालों में नयनतारा ने खुद को पहले पायदान पर पहुंचा दिया है।

दीपिका से चार गुना ज्यादा कमाते हैं सलमान खान

Highest paid bollywood and tollywood actresses

इससे ये तो साबित हो गया कि जिनता दक्षिण की नंबर 1 हीरोइन कमाती है, उतना बॉलीवुड की नंबर 10 की हीरोइन ही कमा लेती है। लेकिन इससे भी ज्याद फासला होता है हीरो और हीरोइन की कमाई में। बॉलीवुड के सबसे मंहगे हीरो हैं सलमान खान जो एक फिल्म के लिए 60 करोड़ लेते हैं, यानी दिपिका से लगभग चार गुना ज्यादा।

शायद इसीलिए हीरोइनें कहती हैं कि फिल्म जगत में उतनी ही मेहनत करने के बाद भी हीरोइनों को वो दर्जा औऱ पैसा नहीं दिया जाता जो हीरो को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed