यह रहीं हिंदी सिनेमा की 5 सबसे बड़ी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम 3 हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक 507 करोड़ की कमाई कर ली है। विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान ने निगेटिव भूमिका निभाई है।
भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 270 करोड़ कमाए हैं। भारत में भी यह फिल्म सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनी है। फिल्म की बाकी कमाई विदेशों से हुई है।
सुपरहीरो का भी जादू
भारत के सुपरहीरो फिल्में भी इतनी सफल होंगी इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। ऋतिक रोशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कृष 3 अब तक 420 करोड़ कमा लिए हैं।
राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका ऋतिक ने निभाई है। विवेक ओबेरॉय और प्रियंका चोपड़ा की भी फिल्म में खास भूमिका है।
शाहरुख का जादू भी
शाहरुख खान भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों में शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस 422 करोड़ कमा चुकी है। कृष 3 और धूम 3 के पहले यह फिल्म ही भारत की सबसे बड़ी फिल्म थी।
रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म न सिर्फ भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है बल्कि यह फिल्म शाहरुख खान के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।
आमिर भी एक बार
राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म अब तक 392 करोड़ कमा चुकी है। इसमें से करीब 210 करोड़ भारतीय बाजार से हैँ। यह फिल्म राजकुमार हिरानी की भी सबसे बड़ी फिल्म है।
सलमान पांचवे नंबर पर
टॉप पाइव की इस सूची में सलमान खान की भी एक फिल्म शामिल है। अपनी कई फिल्मों को 100 करोड़ के क्लब में शामिल कराने वाले सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर कमाई की इस सूची में पांचवे नंबर पर है।
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म अब तक 310 करोड़ रुपए कमा चुकी है। हालांकि टॉप 10 की लिस्ट में सलमान की तीन और फिल्में दबंग, दबंग 2 और बॉडीगार्ड शामिल हैं।