'नंगे बदन में सिर्फ तिरंगा लपेटे हैं मल्लिका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर बालीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किए। यह नोटिस मल्लिका की नई फिल्म के पोस्टर को लेकर है। मल्लिका की आने वाली फिल्म ‘‘डर्टी पॉलिटिक्स ’’ के एक पोस्टर के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गयी थी जिसमें मल्लिका को तीन रंगों वाले राष्ट्रीय ध्वज को लपेटे दिखाया गया है। इसके अलावा मल्लिका ने कुछ भी नहीं पहना है।
अपमान है तिरंगे का
मानवाधिकार कार्यकर्ता टी धनगोपाल राव ने पिछले सप्ताह दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि अभिनेत्री और फिल्म निर्माता ने जानबूझकर पोस्टर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। इससे राष्ट्रध्वज की गरिमा गिरती है।
उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया है कि मल्लिका अपनी कमर पर तिंरगा झंडा लपेटकर लाल बत्ती वाली कार के उपर बैठी है। इससे आहत होकर मैं कोर्ट की शरण में गया।