ठीक तीन दिन बाद सलमान खान के लाडले भांजे आहिल का जन्मदिन है। बॉलीवुड के सबसे फेवरेट बच्चों में से एक आहिल 30 मार्च को दो साल के हो जाएंगे। इस मौके पर पूरा सलमान परिवार उनके जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ है।
मिड-डे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार आहिल का जन्मदिन सलमान खान और उनका पूरा परिवार अबू धाबी में मनाने। दरअसल सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस3' की शूटिंग के लिए अबू धाभी में हैं। मामूजान का खास ख्याल रखते हुए आहिल का जन्मदिन अबू धाबी में मनाया जाएगा।
29 मार्च से ही आहिल के जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। अर्पिता और आयुष इस खास मौके को सिर्फ अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस पार्टी को अटेंड करने के लिए केवल फैमिली मेंबर ही उपस्थित होंगे। साथ ही पार्टी में 'रेस 3' की कास्ट भी शामिल होगी।
4 of 4
सोहेल खान भांजे आहिल के साथ
मिली जानकारी केअनुसार, इस पार्टी की तैयारी का काम इवेंट ऑर्गनाइजर धवल चंद्राना और उनकी कंपनी वेड गुरुज को दिया गया है। पिछले साल भी धवल ने ही मालदीव में आहिल के जन्मदिन की पार्टी का काम संभाला था। अर्पिता ने दुबई के सबसे पॉपुलर केक डिजाइनर 'वाओ स्वीट्स' को आहिल के केक का आर्डर दिया है। आहिल को 'पॉ पट्रोल' और 'टेयो द लिटिल बस' पसंद हैं, इसलिए उनके केक को ऐसा ही बनाया जाएगा।