फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 3 Suniel shetty say that he will request and try to get akshay kumar back in third installment

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने से हैरान हैं सुनील शेट्टी, अभिनेता की वापसी की जताई उम्मीद

Wed, 16 Nov 2022 04:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 04:30 PM IST
सार

कार्तिक की एंट्री से बवाल मचा हुआ है, वहीं अब सुनील शेट्टी ने बयान दिया है कि वह कोशिश करेंगे कि अक्षय को फिल्म में वापस ला पाएं।    

विज्ञापन
Hera Pheri 3 Suniel shetty say that he will request and try to get akshay kumar back in third installment
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिकल कॉमेडी फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इसका तीसरा पार्ट बनाने की बातें इस समय तेजी पर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी ने स्क्रीन पर जो कमाल दिखाया है उसे दर्शक आज भी भूल नहीं पाए हैं। लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' में राजू के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो प्रशंसकों को रास नहीं आया था। अक्षय कुमार के अलावा दर्शक किसी को भी राजू के किरदार में देखना नहीं चाहते हैं। अक्षय कुमार ने फिर साफ कर दिया था कि उन्होंने खुद  इस फिल्म से किनारा किया है। जहां कार्तिक की एंट्री से बवाल मचा हुआ है, वहीं अब सुनील शेट्टी ने बयान दिया है कि वह कोशिश करेंगे कि अक्षय को फिल्म में वापस ला पाएं।    

विज्ञापन

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इस बारे में अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले ही बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। अक्षय कुमार द्वारा 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की पुष्टि के कुछ दिनों बाद, इस फ्रेंचाइजी के उनके सह-कलाकार सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने उम्मीद जताई है कि राजू के किरदार में अभिनेता वापस आ सकते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने कहा कि वह अक्षय के फिल्म में न होने से काफी हैरान थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह निर्माताओं से बात करेंगे और उनके साथ मिलकर कोई रास्ता निकालेंगे कि अक्षय फिल्म में वापसी कर पाएं।
Renters Struggle: रेंटर्स ही जानते हैं एक अदद घर तलाशने का दर्द, इन फिल्मों-सीरीज में बखूबी दिखाई गई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि यह फिल्म पहले उन्हें ही ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्म न कर पाने का उन्हें बहुत दुख है और जिस तरह से चीजें बदल रही हैं, उसे लेकर वह खुश नहीं है। अब, इसके बारे में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'सब कुछ ट्रैक पर था, लेकिन मुझे नहीं पता कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि अक्षय अब इसका हिस्सा नहीं हैं। धारावी बैंक का प्रमोशन पूरा हो जाने के बाद मैं फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ बैठूंगा और समझूंगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ। अक्षय, परेश और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी और इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है।
OTT Release: अगले दो दिन होंगे मनोरंजन के नाम, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की वह अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि चीजें ठीक हो सकती हैं। सुनील शेट्टी बोले- 'हेरा फेरी 3 अक्षय के बिना पहले जैसी नहीं हो सकती। राजू, बाबू भैया और श्याम मुख्य और पॉपुलर कैरेक्टर्स हैं, जिनका इस फिल्म में सफर एक साथ रहा है। जब भी कोई इस फिल्म के बारे में बात करता है, तो उसका उत्साह साफ नजर आता है। मैं देखना चाहता हूं कि क्या चीजें अभी भी ठीक हो सकती हैं।' आपको बता दें, 'हेरा फेरी' साल 2000 में रिलीज हुई थी, वहीं 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में सिनेमाघरों में आई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था।  
Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed