{"_id":"64ad2f2fa79849b5f1054bd3","slug":"hema-malini-says-she-doesn-feel-bad-about-living-in-separate-house-from-husband-dharmendra-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: 'हम एक घर में नहीं रहते, लेकिन हमेशा साथ हैं', धर्मेंद्र से अलग रहने पर हेमा ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: 'हम एक घर में नहीं रहते, लेकिन हमेशा साथ हैं', धर्मेंद्र से अलग रहने पर हेमा ने तोड़ी चुप्पी
Tue, 11 Jul 2023 04:09 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:09 PM IST
सार
हेमा मालिनी का कहना है कि धर्मेंद्र से अलग घर में रहने पर उन्हें खराब महसूस नहीं होता है। साथ ही वह एक्टर की तारीफ भी करती नजर आईं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : twitter
विस्तार
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए हेमा और धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन तक का रास्ता अपना लिया था। हालांकि, अब हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से अलग घर में रहती हैं। अक्सर लोग इस बात पर भी टिप्पणी करते नजर आते हैं कि सारी बाधाएं पार करके शादी करने वालीं हेमा आखिर पति से अलग क्यों रहती हैं! इस पर हाल ही में हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
बोलीं- नहीं होता दुख
हेमा मालिनी का कहना है कि धर्मेंद्र से अलग घर में रहने पर उन्हें खराब महसूस नहीं होता है। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में हेमा माहिला ने कहा, 'कोई भी इस तरीके से रहना पसंद नहीं करता है, लेकिन ऐसा हो जाता है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हर महिला सामान्य परिवारों की तरह पति और बच्चों की चाहत रखती है।
विज्ञापन
Anupam Kher: ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार कीरावनी से मिले अनुपम खेर, ट्रॉफी थामे इंस्टा पर फोटो की शेयर
विज्ञापन
धर्मेंद्र की तारीफ करती आईं नजर
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र से अलग रहने में उन्हें खराब नहीं लगता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि भले ही वह और धर्मेंद्र साथ में नहीं रहते, लेकिन मुसीबत में वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। बता दें कि हेमा और धर्मेंद्र ने वर्ष 1980 में शादी रचाई थी।
Jimmy Shergill: शुभ मुहूर्त आ गया है! जिम्मी शेरगिल ने मजेदार अंदाज में किया 'चूना' की रिलीज डेट का एलान
राजनीति में भी हैं सक्रिय
हेमा से पहले धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा थे। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा कपल के दो बेटियां- अजीता विजेता हैं। वहीं, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की भी दो बेटियां- ईशा और आहना देओल हैं। बता दें कि हेमा मालिनी फिल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं।
Horror Movies Locations: इन भूतहा फिल्मों की शूटिंग लोकेशन भी हैं हॉरर, कलाकारों को भी हुआ था खौफ का एहसास