Jimmy Shergill: शुभ मुहूर्त आ गया है! जिम्मी शेरगिल ने मजेदार अंदाज में किया 'चूना' की रिलीज डेट का एलान
जिम्मी सेरगिल ने मंगलवार को खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'चूना' की रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
विस्तार
फिल्म के शौकीनों के लिए अगस्त का महीना काफी खान होने वाला है। एक तरफ सिनेमाघरों में चर्चित सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं तो वहीं ओटीटी पर भी कम धमाका नहीं होगा। इसमें जिम्मी शेरगिल की वेब सीरीज 'चूना' भी शामिल हो गई है। आज इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है।
सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
जिम्मी सेरगिल ने मंगलवार को खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'चूना' की रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर 'चूना' की रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जनहित में जारी सूचना, अब सबको लगेगा चूना। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर तीन अगस्त को होगा।'
मजेदार अंदाज में बताई रिलीज डेट
जिम्मी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह काफी मजेदार है। एक्टर फोन पर बात करते हुए कहते हैं, 'नेटफ्लिक्स जी कहिए क्या सेवा कर सकते हैं हम आपकी? इस पर उधर से जवाब आता है, सर 'चूना' की रिलीज अटकी पड़ी है। इसके बाद जिम्मी कहते हैं, 'शादी हो या शो की रिलीज हमेशा मुहूर्त देखकर करना चाहिए। नहीं तो दुविधा हो सकती है'। नेटफ्लिक्स का जवाब आता है, 'सर हमारा एक सिस्टम है। हम ऐसा नहीं कर सकते'। इसके बाद जिम्मी शेरगिल कहते हैं, 'सिस्टम तो स्टार्स का भी होता है। हम अपनी बात नहीं कर रहे, हम ऊपर वाले स्टार्स की बात कर रहे हैं। जब इतना इंतजार किया तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। कोई गलत डिसीजन नहीं लिया जाएगा कह दिया तो कह दिया'। इसके बाद जिम्मी शेरगिल के पास पंडित जी का फोन आता है और कहते हैं, 'खुशखबरी देना चाहते थे आपको। रिलीज डेट मिल गई है'।
ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि 'चूना' एक हाइस्ट ड्रामा है, जिसमें जिम्मी शेरगिल के अलावा नमित दास और मोनिका पवार मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। सीरीज का निर्देशन पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा करेंगे। पुष्पेंद्र इससे पहले घूमकेतु फिल्म बना चुके हैं, जिसमें नवाजद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल निभाया था।
Akshya Kumar: OMG 2 टीजर रिलीज के बीच सुर्खियों में अक्षय का पुराना बयान, जानें धर्म पर क्या बोले थे अभिनेता