Heeraben Modi Death: पीएम मोदी की मां के निधन पर पूरा बॉलीवुड गमगीन, कंगना से लेकर इन सेलेब्स ने जताया शोक
आज सुबह 100 साल की उम्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियां पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जता रहे हैं।
विस्तार
आज सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज सुबह यानी 30 दिसंबर को निधन हो गया है। मंगलवार को हीरा बा को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीएम मोदी की मां ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बते दें, 100 साल की उम्र में हीराबेन मोदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में देश के बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्तियों तक सभी पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जता रहे हैं। इन सेलेब्स में कंगना रणौत, अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं।
कंगना रणौत
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह-सुबह पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर लगाई है। तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, 'भगवान इस कठिन समय में प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शांति दें, ओम शांति।'
अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!'
सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, मां कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी प्रधानमंत्री जी। ओम शांति।'
आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी। @narendramodi
— sonu sood (@SonuSood) December 30, 2022
ओम् शांति 🙏 https://t.co/zw3p6bxSs4
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी की माता जी हीराबेन के दुनिया को अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया है। कपिल ने लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ,मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं। ओम शांति।'
आदरणीय @narendramodi जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं🙏 ओम शांति https://t.co/Vsf2KIi8Us
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 30, 2022
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ट्वीट कर लिखती हैं, 'साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उसके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध बेटे होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की...।'
The year end has seen a sad loss- Modi ji’s beloved and much respected mother, Heeraben ji has passed away. The nation joins her son in mourning this exemplary mother who set an example of spartan living though she had a famous son🙏@narendramodi @PMOIndia @BJP4India @
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 30, 2022
अभिनेत्री निमृत कौर ने ट्वीट कर लिखा, 'माननीय मोदी जी के लिए गहरी, हार्दिक संवेदना। अपनी प्यारी मां के खोने पर, इस गंभीर घड़ी में सर्वशक्तिमान, परिवार को अपना प्रकाश और शक्ति प्रदान करें।'
Deepest, heartfelt condolences to honourable Shri @narendramodi ji on the loss of his beloved mother. May the almighty bestow his light and strength upon the family in this grave hour. 🙏🏼
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) December 30, 2022
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोकाकुल हो ट्वीट किया है। अभिनेता ने लिखा, 'मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे नरेंद्र मोदी जी। ओम शांति।'
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोटिकॉन के साथ लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां के निधन पर शोक। प्रार्थना और शक्ति...।'
विवेक अग्निहोत्री
पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताते हुए विवेक अग्निहोत्री ने हीराबेन के साथ उनके अहमदाबाद स्थित आवास से एक पुरानी तस्वीर साझा की। फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर लिखा, 'श्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्रिय मां के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। भारत मां के सपूत की मां का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन। ओम शांति।'
My deepest condolences to Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved ‘maa’.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 30, 2022
भारत माँ के सपूत की माँ का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन।
ओम् शांति। pic.twitter.com/bNPWpI9d2P