फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heart of Stone RARKPK star Alia Bhatt Reveals one Thing She Does Every Day it has connection to daughter Raha

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के डेली रुटीन का हिस्सा है यह एक काम, बेटी राहा से है इसका खास कनेक्शन

Sat, 19 Aug 2023 09:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Aug 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Heart of Stone RARKPK star Alia Bhatt Reveals one Thing She Does Every Day it has connection to daughter Raha
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों फ्रंट पर एक्ट्रेस की लाइफ अच्छी चल रही है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा वह 'हार्ट ऑफ स्टोन' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अभिनय के अलावा आलिया अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी खूब अच्छे से निभा रही हैं। हाल ही में आलिया ने अपने डेली रूटीन की सबसे जरूरी चीज के बारे में खुलासा किया।

विज्ञापन


राहा के साथ बिताती हैं वक्त
हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट से पूछा गया कि वह क्या काम है जो आप रोज करती हैं? इसका जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि पहले यह काम वर्कआउट हुआ करता था। लेकिन, बेटी राहा के जन्म के बाद सब बदल गया है। बेटी के आने के बाद डेली रुटीन पूरा बदल गया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'अब मेरी जिंदगी बदल गई है। मैं अब एक छोटी बच्ची की मां हूं। उसे टाइट हग देना और किस करना मेरा डेली रूटीन का हिस्सा है। सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दिनभर यह चलता है।' आलिया का जवाब सुनकर फैंस उन पर प्यार जताते नजर आए।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'केबीसी' में इस वजह से शराबी बनने को मजबूर हुए अमिताभ, बिग बी की इस हरकत से अभिषेक भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि आलिया भट्ट का अपने करियर पर भी पूरा फोकस है। उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वह यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूसर पहली महिला प्रधान स्पाई फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। 
Subhash Ghai Exclusive: हां, मैंने ‘युवराज’ में जल्दबाजी की, जब बुद्धि प्रोजेक्ट बनाने की हो गई तो झूठ क्यों…

100 करोड़ पार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
बात रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की करें तो 28 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक यह फिल्म 141.27 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम रोल में हैं। 
Abhishek Bachchan: अभिषेक के टैन्ट्रम को घर पर कुछ इस तरह हैंडल करती हैं ऐश्वर्या, घूमर एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed