फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Health Update: Doctors Say Dilip Kumar's Health Is Improving Problem Of Breathlessness Subdued

हेल्थ अपडेट: दिलीप कुमार की तबियत में सुधार, कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद

Wed, 09 Jun 2021 02:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

  • दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में सुधार हो रहा है।
  • डॉ. पारकर ने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी।
  • दिलीप साहब को 6 जून की सुबह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Health Update: Doctors Say Dilip Kumar's Health Is Improving Problem Of Breathlessness Subdued
दिलीप कुमार - फोटो : Instagram

विस्तार

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह गैर-कोविड अस्पताल है।

विज्ञापन


पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि उनके कल यानी बृहस्पतिवार को घर लौटने की उम्मीद है। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था। डॉक्टरों ने उस तरल पदार्थ को निकाल दिया है।
विज्ञापन


फारूकी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद... मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।’’ दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पारकर ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को पिछले महीने नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म "किला" में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed