फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Health Update: After the accident Arshi Khan give update on her health said I reached the hospital in a state of unconsciousness

हेल्थ अपडेट: एक्सीडेंट के बाद अर्शी खान ने बताई आपबीती, कहा- मैं बेहोशी के हालत में....

Tue, 23 Nov 2021 06:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 23 Nov 2021 06:18 PM IST
सार

अपने एक्सीडेंट के बाद अर्शी खान ने एक इंटरव्यू के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर जरूरी अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Health Update: After the accident Arshi Khan give update on her health said I reached the hospital in a state of unconsciousness
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस फेम अर्शी खान का सोमवार को राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि, इस कार हादसे में अर्शी को  ज्यादा चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गईं। इस हादसे के बाद उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट भी होना पड़ा था।

विज्ञापन


वहीं, अब अपने एक्सीडेंट के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए अपनी हेल्थ को लेकर जरूरी अपडेट दिया है। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने बताया कि वे गाड़ी से कहीं जा रही थीं और सभी उन्होंने अपने कुछ फैंस को देखा, जो उनसे मिलना चाहते थे।

विज्ञापन

Health Update: After the accident Arshi Khan give update on her health said I reached the hospital in a state of unconsciousness
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर अर्शी ने ड्राइवर को गाड़ी स्लो करने को कहा। लेकिन, तभी पीछे से एक गाड़ी ने उनकी कार को ठोकर मार दी। इस टक्कर की वजह से कार का सामने वाला ग्लास पूरी तरह से टूट गया। इस दौरान उनके मेरे सिर पर चोट भी आई। अर्शी ने बताया कि उन्होंने कार से निकलने की कोशिश भी की और लोग उनके पास हाल पूछने कार की ओर आ रहे थे। लेकिन वह बेहोश हो गई और उन्हें बेहोशी की हालत में मुझे हॉस्पिटल लाया गया।

Health Update: After the accident Arshi Khan give update on her health said I reached the hospital in a state of unconsciousness
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्शी खान ने कहा कि- मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि इस हादसे में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ और मुझे भी थोड़ी बहुत चोट लगी है। मैं भगवान का शुक्रिया करती हूं कि मुझे ज्यादा चोट नहीं आई। डॉक्टर्स ने अच्छी तरह से मेरा इलाज किया और मेरे सभी टेस्ट नॉर्मल आए।

 

विज्ञापन

Health Update: After the accident Arshi Khan give update on her health said I reached the hospital in a state of unconsciousness
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि मैं 2-3 दिन में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी। एक दिन और दिल्ली में रहने के बाद मैं मुंबई के लिए निकल जाऊंगी। डॉक्टर्स ने मुझे कुछ दवाइयां लेने को कहा गया है। मैं डॉक्टर की दी गई दवाइयां लूंगी और पूरा आराम करूंगी। मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और फिर से शूटिंग पर वापस लौटूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed