फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   HC stay on Deepika Padukone’s arrest

गिरफ्तारी से फिलहाल बचीं दीपिका पादुकोण

Sat, 07 Mar 2015 10:57 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
HC stay on Deepika Padukone’s arrest

मशहूर अभिने्त्री पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है। बॉलीवुड की ये जानी मानी अभिनेत्री अभी जेल की सलाखों के पीछे जाने से बच गई हैं। एक केस के संबंध में दीपिका पादुकोण के जेल जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई थीं।

विज्ञापन


दीपिका के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसे रद्द करने की याचिका दीपिका ने बांबे हाईकोर्ट को दी थी। हाईकोर्ट ने दीपिका की याचिका को स्वीकार करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन


किस केस से जुड़ा है ये मामला और क्यों जाती दीपिका जेल की सलाखों के पीछे? जानने के लिए पढें ये पूरी स्टोरी।

16 मार्च तक टल गई गिरफ्तारी

HC stay on Deepika Padukone’s arrest
एआईबी रोस्ट कार्यक्रम के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। इस कार्यक्रम को बेहद अश्लील मालते हुए लोगों ने इसका विरोध किया था। कार्यक्रम इतना आपत्तिजनक था कि इसको बाद में यूट्यूब तक से हटा दिया गया।

इस कार्यक्रम में करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने ‌विशेष रूप से भागीदारी की थी। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में कलाकारों ने सारी हदों को पार करते हुए बेहद अश्लील भाषा और शब्दों का प्रयोग किया था।

कई नामी हस्तियां इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही थीं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी उन सितारों में से एक थीं। करण, अर्जुन और रणवीर सहित दीपिका के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसी सिलसिले में दीपिका की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन दीपिका की याचिका हाईकोर्ट के मानने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी पर 16 मार्च तक रोक लगा दी गई है। करण, अर्जुन और रणवीर को कोर्ट द्वारा पहले ही राहत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed