Tipu Sultan Film: हजरत टीपू सुल्तान पर नहीं बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर संदीप सिंह ने पोस्ट साझा कर की घोषणा
मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि हजरत टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेकर ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
फिल्म मेकर संदीप सिंह ने आधिकारिक रूप से पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि इसपर फिल्म नहीं बनने जा रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, हजरत टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनेगी। मैं अपने साथी भाइयों और बहनों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे परिवार, दोस्तों और मुझे धमकी देने या दुर्व्यवहार करने से बचें। अगर मैंने अनजाने में किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। ऐसा करने का मेरा इरादा कभी नहीं था, क्योंकि मैं सभी मान्यताओं का सम्मान करने में दृढ़ विश्वास रखता हूं। आइए हम भारतीयों के रूप में हमेशा एकजुट रहें और हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें।'
The film on Hazrat Tipu Sultan will not be made.
— Sandeep Singh (@thisissandeeps) July 24, 2023
I kindly request my fellow brothers and sister to refrain from threatening or abusing my family, friends and me. I sincerely apologize if I have unintentionally hurt anyone's religious sentiments. It was never my intention to do… pic.twitter.com/zQUuAsxSSK
इसे भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: क्या 'जवान' के साथ रिलीज होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आया सच
लोगों ने दी थी प्रतिक्रिया
मेकर्स ने फिल्म की घोषणा के साथ जो मोशन पोस्टर साझा किया था, उसमें इस बात की जानकारी दी गई थी, 8000 मंदिर तोड़े गए, 27 गिरिजाघर नष्ट किये गए। 40 लाख हिंदुओं को जबरन धर्मांतरण कर बीफ खाने को मजबूर किया गया। 1 लाख हिंदुओं को जेल में डाला गया। 2000 ब्राह्मण परिवारों को कालीकट में खत्म कर दिया गया। टीपू सुल्तान का जिहाद 1783 से शुरू हुआ।' इस मोशन पोस्टर पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी।