{"_id":"59bf50874f1c1b24688b516d","slug":"harshvardhan-kapoor-all-set-to-share-screen-with-his-father-anil-kapoor-in-abhinav-bindra-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस फिल्म में पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे हर्षवर्धन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस फिल्म में पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे हर्षवर्धन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
अनिल कपूर के साथ बेटे हर्षवर्धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर के साथ उनके बेटे हर्षवर्धन को स्क्रीन पर देखने का फैंस का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। खबरों की मानें तो हर्षवर्धन कपूर जल्द ही भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि हर्षवर्धन के साथ फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
पढ़ें- 'आरोपो के लिए कंगना रनौत को जाना होगा जेल'
विज्ञापन
इस खबर की जानकारी खुद हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी है। हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि अनिल कपूर रील लाइफ में भी अपने बेटे के पापा का किरदार निभाने वाले हैं। अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की इस बाप-बेटे की जोड़ी को एकसाथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Going to be sharing screen space for the first time with my dad in my next movie #Bindra! @AnilKapoor https://t.co/pPFsBNOiTB pic.twitter.com/6aNLBxmKqB
— Harshvardhan Kapoor (@HarshKapoor_) September 15, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले हर्षवर्धन ने फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में हर्षवर्धन की जबरदस्त एक्टिंग होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी' के लिए भी काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर अगले साल देखने को मिलेगी।