होने वाले पति से बेवफाई कर रही हैं बिपाशा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु भले ही कह रही हैं कि उनका फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन लगता है कि बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा के परिवार ने इस बांग्ला ब्यूटी को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इसी की नतीजा है कि हरमन के परिवार वाले बिपाशा से नाराज हैं।
सूत्रों के अनुसार हाल में एक कार्यक्रम में हरमन अपने परिवार के साथ थे। इस कार्यक्रम में बिपाशा भी हरमन के साथ थीं। लेकिन यह साफ दिख रहा था कि हरमन का परिवार बिपाशा से दूरी बनाए हुए है। सभी लोग बिपाशा को नजरअंदाज कर रहे थे, परंतु बिपाशा के चेहरे पर शिकन नहीं थी। वह सिर्फ हरमन का साथ पाकर खुश थीं।
क्या गलती है बिपाशा की?
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हरमन का परिवार इस सुंदरी से खफा हो गया? जबकि कुछ समय पहले चर्चा थी कि बिपाशा और हरमन का परिवार साथ बैठ कर दोनों की शादी की तारीखों पर बात कर रहा है। सूत्रों की मानें तो हरमन का परिवार उन खबरों से नाराज है।
जिनमें कहा जा रहा है कि इन दिनों बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म ‘अलोन’ के हीरो करन सिंह ग्रोवर के कुछ ज्यादा नजदीक हो गई हैं! हालांकि बिपाशा ऐसी किसी बात को नकारती रही हैं, लेकिन हरमन के परिवार को वह कैसे समझा सकती हैं।
जानकारों के अनुसार इस सेक्सी सुंदरी के लिए तसल्ली की बात केवल इतनी है कि हरमन खबरों से इस तूफान में उनके साथ खड़े हुए हैं। एक अच्छे और सच्चे दोस्त से यही तो उम्मीद की जाती है।