{"_id":"63b8ee676244640d446851d6","slug":"hargilla-bags-top-slot-in-best-documentary-film-category-2205-films-from-80-countries-to-be-showcased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Film Festival: बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैटिगरी में 'हरगिला' ने मारी बाजी, अपर्णा सेन ने दिया पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaipur Film Festival: बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैटिगरी में 'हरगिला' ने मारी बाजी, अपर्णा सेन ने दिया पुरस्कार
Sat, 07 Jan 2023 09:37 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:37 AM IST
सार
गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत को बॉलीवुड अभिनेत्री अपर्णा सेन ने अवॉर्ड दिया।
विज्ञापन
Jaipur Film Festival
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शुमार जयपुर फिल्म फेस्टिवल का आगाज 6 जनवरी 2023 को हो चुका है। इस फेस्टिवल में करीब 80 देशों की 2205 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में 25 वर्कशॉप, सेमिनार आदि आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Bollywood: बैकग्राउंड डांसर से शुरू हुआ था इन सितारों का करियर, आज इंडस्ट्री पर करते हैं राज
विज्ञापन
फेस्टिवल में गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत की 'हरगिला' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला है। इस फिल्म को मीना महंत और इंद्राणी बरुआ ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, समुज्जल कश्यप ने इसका निर्देशन किया है। बता दें कि 'हरगिला' सारस की एक प्रजाति है। इस फिल्म में वन्य जीव संरक्षण के महत्व को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Box Office Report: 'अवतार 2' के सामने अब भी डटकर खड़ी है 'दृश्यम 2', रणवीर की सर्कस का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म!
गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत को बॉलीवुड अभिनेत्री अपर्णा सेन ने अवॉर्ड दिया। महंता ने फिल्म की अपनी पूरी टीम की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म हरगिला प्रजाति की तेजी से होने वाली मौतों पर आधारित है। फिल्म में उस घटना को दिखाया गया है, जो वन्य जीव प्रजातियों के विलुप्त होने के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरगिला दुनिया की 20 सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में शामिल है।
अमर उजाला EXCLUSIVE मेरे हीरो बनकर शत्रुघ्न को मिली नई राह, बस, एक ही अरमान अधूरा रह गया
जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अलावा 'हरगिला' ने लगभग सात और फिल्म समारोहों में भागीदारी की है। मुंबई शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गोवा फिल्म फेस्टिवल, पुणे फिल्म फेस्टिवल, टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन फिल्म फेस्टिवल (न्यूयॉर्क) में भी इसकी स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन