Har Har Mahadev: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने दी शरद केलकर की 'हर हर महादेव' को आवाज, देखें वायरल वीडियो
छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके प्रमुख सेनानायक रहे बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाती इस फिल्म में मुख्य किरदार में शरद केलकर नजर आ रहे हैं।
विस्तार
दिवाली के शुभ अवसर पर, 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' के साथ-साथ मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में 'हर हर महादेव' को देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी। आखिरकार दिवाली पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। दर्शक जो पहले से ही फिल्म की कहानी से उत्सुक थे, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको बहुत ज्यादा निराश कर रहा है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया वीडियो साझा किया है, राज ठाकरे की शक्तिशाली आवाज को दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने का काम कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है।
छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके प्रमुख सेनानायक रहे बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाती इस फिल्म में मुख्य किरदार में शरद केलकर नजर आ रहे हैं। जहां शरद केलकर हमेशा की तरह अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने के साथ ही वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं सामने आए इस वीडियो से साफ हो गया है कि उनकी फिल्म को आवाज किसी और ने नहीं बल्कि राज ठाकरे ने दी है। जी हां, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और संस्थापक, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की आवाज ने इस उत्साहजनक कहानी की गर्जना को बढ़ाने में और मदद की है।
पैपराजी को दिवाली पर काम करते देख स्वरा भास्कर के दिल में उमड़ा प्यार, बोलीं- आप नहीं होते तो हम नहीं होते
'हर हर महादेव' में सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज और शरद केलकर बाजी प्रभु देशपांडे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे तो मराठी इंडस्ट्री में फिल्म के निर्देशक अभिजीत देशपांडे का बड़ा नाम है, लेकिन हिंदी बेल्ट में इसके मुख्य कलाकार शरद केलकर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में फिल्म में दोनों का साथ काम करना किसी ट्रीट से कम नहीं है।
View this post on Instagram
वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शरद केलकर की 'हर हर महादेव' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दो करोड़ रुपये तक का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी दो दिनों में मराठी पैन इंडिया फिल्म ने महज 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
10 साल बाद जेल से रिहा हुईं ईरान की ‘जॉम्बी’ एंजेलिना जोली, कैमरे के सामने दिखाया अपना असली चेहरा