फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   happy new year close to enter 200 cr club

'हैप्पी न्यू ईयर' ने फिर तोड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 05 Nov 2014 12:20 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
happy new year close to enter 200 cr club

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर कमाई के आंकड़े तेजी से बनाती जा रही है। इसी क्रम में वह पिछले कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड ब्रेक भी कर रही है।

विज्ञापन


दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया है। दोनों की हालिया रिलीज फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले हफ्ते सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दूसरे हफ्ते भी अपनी जादुई कमाई को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बरक़रार रखा। इस फिल्म अब तक 186 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

200 करोड़ के करीब

happy new year close to enter 200 cr club

​फिल्म ने ​भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 186 करोड़ रुपये ​कमा लिए हैं, और 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है, उम्मीद है कि फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ मार्क को पार कर आगे निकल जाएगी।

​ 'रेड चिली इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' ने सोमवार को बताया कि 'हैप्‍पी न्यू ईयर' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस में बैंग बैंग का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

पूरे देश ने किया पसंद

happy new year close to enter 200 cr club

​ 'रेड चिली इंटरटेनमेंट' के सीइओ वेंकी मैसूर ने एक इंटरव्‍यू में कहा​ कि पूरे देश में जो कलेक्‍शन इस फिल्‍म ने की है उससे पता चलता है कि 'हैप्‍पी न्यू ईयर' को लोगों ने पसंद किया है और जो परिवार इस फिल्म को देखने गए फिल्‍म ने उन्‍हें एंटरटेन किया है​। फराह खान निर्देशित 'हैप्‍पी न्यू ईयर' में कई बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है​।

इनमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद, जैकी श्राफ और विवान शाह शामिल हैं​। एक बयान के मुताबिक यह फिल्म सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म बन गई है​।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed