फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Happy Birth-Day! salman khan

हैप्पी बर्थ-डे! बॉलीवुड के 'दबंग'

Sat, 27 Dec 2014 03:16 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Happy Birth-Day! salman khan

बॉलीवुड में सलमान खान का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शामिल है जिन्होंने अपने ढ़ाई दशक के दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास मुकाम हासिल किया है। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए लगभग 26 साल हो गए हैं।

विज्ञापन


27 दिसंबर 1965 में मुंबई में जन्में सलमान खान के पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा लेखक और डॉयलाग राइटर हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सलमान खान की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह अभिनेता बन गए।
विज्ञापन


सलमान खान की फिल्मों ने जहां एक तरफ कमाई के रिकार्ड बनाए, वहीं लोकप्रियता के मापदंडों पर भी नए मील के पत्थर गाड़े हैं। यहां तक कि छोटे पर्दे से लेकर सोश्ाल साइटों पर सलमान टॉप ट्रेंड में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन पर नजर डालिए उनके फिल्मी कैरियर पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बीबी हो तो ऐसी' से की कैरियर की शुरूआत

Happy Birth-Day! salman khan

सलमान खान ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई पर इसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। क्योंकि अगले साल यानी, 1989 में सलमान खान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम लिख दिया।

सलमान खान ने अपने सिने कैरियर में अबतक लगभग 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सलमान के कैरियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ अन्य हैं। पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करणअर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर।

‘जुड़वा’ से एक बार फिर चमके सलमान

Happy Birth-Day! salman khan

एक लंबे सफर के बाद 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में वापसी की। 1998 में सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनी फिल्म। ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थीं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

लेकिन एक बार फिर असल वापसी उन्होंने 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से की। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गयी। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की मौजूदगी में भी सलमान खान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

'तेरे नाम' से फिर चमके सलमान

Happy Birth-Day! salman khan

2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ से सलमान खान ने एक बार फिर एक लंबी छलांग लगाई। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ ही अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। इसी साल सलमान खान को अमिताभ बच्चन के साथ ‘बागबान’ में काम करने का अवसर मिला।

वहीं 2005 में फिल्म ‘मैने प्यार क्यूं किया’ में सलमान खान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गई। इसके बाद सलमान खान ने 2005 में ही रिलीज फिल्म ‘नो इंट्री’ और 2007 में ‘पार्टनर’ के जरिए अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

'वांटेड' से कैरियर ने लिया फिर यू-टर्न

Happy Birth-Day! salman khan

2008 में फिल्म ‘वांटेड’ से सलमान के कैरियर ने फिर यू-टर्न लिया। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने मॉचो मैन की भूमिका निभाई है। सलमान के इस अंदाज को दर्शकों ने सर आंखो पर लिया और ‘वांटेड’ सुपरहिट साबित हुई।

बॉलीवुड में फिल्म वांटेड को साउथ की फिल्मों की इंट्री का कारण माना जाता है। इस फिल्म से सलमान फिल्म इंडस्ट्री में साउथ की रिमेक चलन चला दिया। वहीं इस फिल्म के बाद से ही सलमान लगातार अपने मॉचो मैन के स्टाइल में पर्दे पर दिख रहे हैं।

जब 'दबंग' बने सलमान

Happy Birth-Day! salman khan

साल 2010 में सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म ‘दबंग’ में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी मॉचोमैन की छवि को दर्शकों के बीच पेश किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

2011 में आई सलमान खान की रेड्डी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। साल 2012 में सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ और दबंग 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

इस साल रिलीज हुई ‘जय हो’ और ‘किक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों ने टिकट खिड़की ने जबरदस्त कमाई की हैं। किक ने तो बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं सलमान खान ‘बिग बॉस’ को होस्ट करने के लिए भी चर्चा में रहे। सलमान की आने वाली फिल्मों में ‘बजरंगी भाईजान’, प्रेम रतन धन पायो और नो इंट्री में इंट्री प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed