HanuMan: 'हनुमान' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी फिल्म
'हनुमान' के निर्माताओं ने पैन इंडिया फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। अब यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
विस्तार
'हनुमान' फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। तेलुगू निर्देशक प्रशांत वर्मा ने पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' का पोस्टर साझा करते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म अगले साल संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
I have spent 2 years of my life on this film and ready to spend another 6 months to give you nothing but the best! 🙏🏽#HANUMAN on JAN 12th 2024, SANKRANTHI@tejasajja123 @Niran_Reddy @Primeshowtweets#HanuManForSankranthi pic.twitter.com/YkBBR8TPv0
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) July 1, 2023विज्ञापन
'हनुमान' फिल्म की घोषणा साल 2021 में की गई थी। दो साल बाद भी इस फिल्म पर काम चल रहा है। फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर 'हनुमान' का पोस्टर साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने इस फिल्म पर अपने जीवन के दो साल बिताए हैं और आपको सर्वश्रेष्ठ देने के लिए छह महीने और खर्च करने के लिए तैयार हूं। यह फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगी।'
Jawan: शाहरुख की फिल्म 'जवान' के म्यूजिक राइट्स की लगी महंगी बोली, जानें कितने में हुई डील पक्की?
'हनुमान' का टीजर बीते साल नवंबर में जारी किया गया था, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। इससे पहले प्रशांत ने जानकारी दी थी कि फिल्म के वीएफएक्स पर काम चल रहा है, जो जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और जुलाई में रिलीज डेट का एलान होगा। आखिरकार आज एक जुलाई को फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई।
Arshad Warsi: अरशद वारसी ने कही मन की बात, बोले, आज भी मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी निर्देशन में ही है
बता दें कि फिल्म 'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार अहम रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा राज दीपल शेट्टी, विनय राय, सत्या जैसे सितारें भी नजर आएंगे। इसे निरंजन रेड्डी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर ने धूम मचा दी थी। फैंस को अब इसके ट्रेलर का इंतजार है।
Vivek Oberoi: 10 डाउनिंग स्ट्रीट में विवेक ओबरॉय ने पीएम ऋषि सुनक से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर कहा- शुक्रिया