फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Da Damdar Trailer Release,Salman Khan’s Voice Adds a Fun To This Animated Film

सलमान की आवाज़ में बोले हनुमान, हटा सावन की घटा, व्हाट अबाउट माई कथा

Wed, 19 Apr 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 19 Apr 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Da Damdar Trailer Release,Salman Khan’s Voice Adds a Fun To This Animated Film
सलमान खान की एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें हनुमान के एनिमेटेड करेक्टर को अपनी आवाज देने वाले बजरंगी भाईजान मतलब सलमान खान ही हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को सलमान खान की फिल्मों के फेमस डायलॉग्स भी सुनने को मिलेंगे। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब सलमान खान ने किसी एनिमेटेड मूवी के लिए अपनी आवाज दी हो।
विज्ञापन


हनुमान के किरदार में सलमान खान का फेमस डायलॉग दर्शकों को एक बार फिर सुनने को मिलेगा। जैसे -‘एक बार मैने जो कमेटमेंट कर दी तो मैं फिर अपने आप की भी नहीं सुनता’। जबकि अपने दूसरे डायलॉग में सलमान खान यह कहते हुए नजर आ रहे है कि -'हटा सावन की घटा वट अबाउट माई कथा'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 19 मई रखी गई है। फिल्म में रवीना टंडन, जावेद अख्तर, मकरंद देशपांडे और विनय पाठक की आवाज में भी लोगों को कई संवाद सुनने को मिलेंगे।


फिल्म की खासियत यह है कि इसमें सभी किरदारों को बेहद मॉडर्न तरीके से लोगों के सामने दिखाया गया है। 

यहां देखें वीडियो-


ये भी पढ़े- अर्जुन कपूर की बहन ने जेटली से सेनेटरी नैपकिन टैक्स फ्री करने की करी अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed