फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengaluru court restrained publication and broadcast of false and defamatory news against actor Yash Toxic

यश की 'टॉक्सिक' फिल्म की रिलीज से पहले आया बंगलूरू कोर्ट का आदेश; मेकर्स ने दायर की थी याचिका; जानिए क्या कहा?

Tue, 25 Aug 2026 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

Yash-starrer Toxic: यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' कल बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। एक दिन पहले आज बंगलूरू कोर्ट ने फिल्म को लेकर एक आदेश दिया है। जानिए

विज्ञापन
Bengaluru court restrained publication and broadcast of false and defamatory news against actor Yash Toxic
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू की एक अदालत ने यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर झूठी, अपमानजनक और मानहानि करने वाली खबरों को प्रकाशित और प्रसारित करने पर रोक लगा दी है। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने अदालत का रुख किया था। अदालत का यह आदेश फिल्म की पैन इंडिया रिलीज से एक दिन पहले आया है।

विज्ञापन

निर्माताओं ने किया था कोर्ट का रुख
'टॉक्सिक' का निर्माण करने वाले केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म के बारे में गलत और नुकसानदेह कंटेंट के प्रकाशन से सुरक्षा पाने के लिए सेशंस कोर्ट का रुख किया था। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ऐसे पब्लिकेशन और ब्रॉडकास्ट पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bengaluru court restrained publication and broadcast of false and defamatory news against actor Yash Toxic
'टॉक्सिक' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

अगली सुनवाई कब होगी?

  • बंगलूरू की एक अदालत ने 'टॉक्सिक' से जुड़े झूठे, दुर्भावनापूर्ण, मानहानिकारक या अपमानजनक कंटेंट को पब्लिश करने के खिलाफ एकतरफा (दूसरी पार्टी की बात सुने बिना) अस्थायी रोक का आदेश जारी किया है। 
  • हालांकि, अदालत के इस आदेश में आम दर्शकों या समीक्षकों की तरफ से निष्पक्ष समीक्षाओं या आलोचनाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। रोक केवल कथित दुर्भावनापूर्ण और झूठे दुष्प्रचार पर है।
  • अदालत का अंतरिम आदेश 28 सितंबर को अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

फिल्म 'टॉक्सिक' के बार में
यश ही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यश के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। उनके अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed