फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gurmeet Ram Rahim movie MSG on ban

गुरमीत राम रहीम की फिल्म मेसेंजर ऑफ गॉड पर लगी रोक

Wed, 14 Jan 2015 01:54 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim movie MSG on ban

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मेसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी) की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होनी थी। बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने बताया कि फिल्म को एफसीएटी के पास भेजने का फैसला एकमत से किया गया है। सेंसर बोर्ड की पूरी टीम ने फिल्म देखने के बाद इसे फिल्म सर्टिफिकेशन अपीलेट ट्राइब्यूनल (एफसीएटी) के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले अकाल तख्त समेत कई सिख संगठनों ने राम-रहीम की इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए बैन लगाने की मांग की थी। गृह मंत्रालय ने भी यह आशंका जताई है कि फिल्म को देखने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रदेशों को छोड़ कर किया जाए रिलीज

Gurmeet Ram Rahim movie MSG on ban

फिल्‍म मेसेंजर ऑफ गॉड को लेकर यह भी खबर है कि हो सकता है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत न दी जाए, क्योंकि गृह मंत्रालय को इस संबंध में लगातार प्रतिकूल सूचनाएं मिल रही हैं।

वहीं गुरमीत राम रहीम पर हाल ही में आश्रम के भक्तों को नपुंसक बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इन पर हत्या और रेप का भी आरोप है। इसको लेकर सिरसा के विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह विवादों में घिरे हुए हैं।

गुरमीत ने कहा था आपत्ति पर हटा देंगे सीन

Gurmeet Ram Rahim movie MSG on ban

अपनी फिल्म मेसेंजर ऑफ गॉड पर रोक की खबरों से पहले पर राम रहीम ने कहा था कि अगर बोर्ड को किसी सीन पर आपत्ति होगी तो वह उसको हटा देंगे।

फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर के आने के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद होने लगे थे। ऐसे में राम रहीम ने कहा था कि अगर सेंसर बोर्ड को फिल्म में कुछ आप‌त्तिजनक लगेगा तो उस दृश्य को हटा दिया जाएगा। वहीं इस स्वनिर्देशित फिल्म में उन्होंने फिल्म के गीत भी गाए हैं।

राम रहीम ने कहा था कि 'फिल्म में मैंने खुद को भगवान की तरह नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह पेश किया है। यह फिल्म युवाओं को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करेगी। फिल्म के जरिए युवाओं को नशा, वेश्यावृत्ति सहित कई तरह की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया है।'

कई संगठनों ने की थी फिल्म पर बैन की मांग

Gurmeet Ram Rahim movie MSG on ban

गुरमीत राम रहीम की फिल्म को लेकर कई संगठनों ने बैन की मांग की थी। इसको लेकर कई प्रदेशों में माहौल खराब होने की बात कही जा रही थी। सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद यह देखना होगा कि गुरमीत राम रहीम क्या कदम उठाएंगे।

इस फिल्म को लेकर अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से फिल्म पर पाबंदी की मांग की थी। अकाल तख्त के प्रमुख गुरबचन सिंह ने कहा था कि डेरा प्रमुख पर हत्या और रेप के आरोप हैं और उनकी फिल्म से लोग गुमराह हो सकते हैं। पंजाब सरकार से फिल्म पर रोक लगाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा था कि 'फिल्म हिंदू, सिख और मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगी।'

वहीं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। शिरोमणि अकाली दल-मान के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान ने भी फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed