गुरमीत राम रहीम बनाने जा रहे एमएसजी का सीक्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विवादित फिल्म 'मेसेंजर ऑफ गॉड'(एमएसजी) अभी रिलीज भी नहीं हुई कि उन्होंने उसका सीक्वल बनाने के घोषणा कर दी है।
राम रहीम का कहना है कि कि उन्होंने तो इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना भी बना ली है। राम रहीम ने अपनी फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड के सदस्यों के इस्तीफा देने को भी बिना वजह का विवाद कहा है।
सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन और उनके सदस्यों के इस्तीफे के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने यह विवाद पैदा किया। उन्होंने कहा कि बेवजह हस्तक्षेप के लिए इस्तीफा दिया और फिर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मुझे उनकी सोच की प्रक्रिया का नहीं पता। उन्होंने लोगों से सिनेमाघरों में जाकर उनकी फिल्म देखने के लिए कहा।
'एमएसजी' के सभी कपड़े बाबा ने किए डिजाइन
अपनी फिल्म एमएसजी से विवादों में आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपनी फिल्म के लिए सभी कपड़ों की डिजाइनिंग स्वयं की है।
डेरा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म में पहने गए कपड़ों को खुद तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अलग तरह के डिजाइन के कपड़ों को लोगों के बीच प्रचारित करने के लिए उन्होंने एक फैशन पत्रिका भी शुरू की है जिसके छह संस्करण भी बाजार में आ चुके हैं।