फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulmohar First Look Out Manoj Bajpayee Sharmila Tagore Family Drama premiere Disney+ hotstar on march 3

Manoj Bajpayee: 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'... होली पर 'फैमिली' के साथ आ रहे हैं मनोज बाजपेयी, तैयार हैं आप?

Thu, 09 Feb 2023 01:01 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:01 AM IST
सार

मनोज बाजपेयी अपनी मंझी हुई कलाकारी को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'गुलमोहर' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है।

विज्ञापन
Gulmohar First Look Out Manoj Bajpayee Sharmila Tagore Family Drama premiere Disney+ hotstar on march 3
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोज बाजपेयी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इशारा किया था कि इस होली पर फैमिली लेकर आ रहे हैं और इसी के साथ 'द फैमिली मैन 3' का इंतजार कर रहे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, आज मनोज बाजपेयी ने इसका पूरा सच बताया है। और वह जिस फैमिली की बात कर रहे थे, उन्होंने उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि अभिनेता मनोज के इस वीडियो के बाद बुधवार को मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुलमोहर' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गुलमोहर के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर दी है। और साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा है, 'फैमिली से मिलाने का वादा किया था तो निभाना तो पड़ेगा न? 3 मार्च को बत्रा फैमिली केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gulmohar First Look Out Manoj Bajpayee Sharmila Tagore Family Drama premiere Disney+ hotstar on march 3
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुलमोहर की कहानी राजधानी के केंद्र में स्थित एक बहु-पीढ़ी का पारिवारिक ड्रामा है। इस फिल्म में पद्म भूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी और अमोल पालेकर, सूरज शर्मा, और सिमरन स्टारर राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित और राहुल चित्तेला और अर्पिता मुखर्जी द्वारा लिखित फिल्म है। कयास लगाए जा रहे हैं की मनोज की गुलमोहर एक न्यू जेनरेशन फैमिली ड्रामा फिल्म है'।

विज्ञापन

मीडिया से फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, 'फिल्म गुलमोहर के साथ एक नई चुनौती शुरू कर रहा हूं, जो मैं निभाते आया हूं उससे बाहर निकल रहा हूं। गुलमोहर एक ऐसी फिल्म है जो प्यार, देखभाल और कम्फर्ट से भरी हुई है। यह विभिन्न बंधनों और संबंधों की पड़ताल करती है जो उनके भीतर हैं। परिवार और घर को घर क्या बनाता है। मैं 3 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर इसके रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि यह परिवारों के लिए एक साथ आने और देखने के लिए एकदम सही फिल्म है।' तो वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, 'गुलमोहर एक घरेलू कहानी है जो सभी से संबंधित है। यह परंपरा और आधुनिकता के बीच एक संतुलन है और कैसे परिवार प्यार और गर्मजोशी के साथ उस अंतर को बांट सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ या कियारा, किसने फिल्मों के कलेक्शन में मारी बाजी, सच्चाई उड़ा देगी होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed