फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Grand Masti Actor Aftab Shivdasani to make his digital debut with ZEE5 Poison 2

अब ये अभिनेता भी कर रहे हैं ओटीटी पर शुरुआत, एडल्ट फिल्मों में आ चुके हैं नजर

Sat, 04 Jan 2020 03:47 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Grand Masti Actor Aftab Shivdasani to make his digital debut with ZEE5 Poison 2
Aftab Shivdasani - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा के अभिनेता आफताब शिवदासानी अब अपनी शुरुआत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करने जा रहे हैं। आफताब जी5 की वेब सीरीज 'पॉइजन' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

विज्ञापन

वेब सीरीज पॉइजन के पहले सीजन की सफलता के बाद इसके निर्माता पूरी स्टार कास्ट के साथ अपने दूसरे सीजन को लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सीरीज के दूसरे सीजन को पैनोरमा एंटरटेनमेंट के तहत सुजाना घई निर्मित करेंगी, और विनायक जैन सीरीज में रचनात्मक निर्माता होंगे। पहले सीजन में तनुज विरवानी, फ्रेडी दारूवाला, अरबाज खान और रिया सेन प्रमुख भूमिका में थे।
विज्ञापन


आफताब शिवदासानी के करियर का ग्राफ काफी लंबे समय से डाउन चल रहा है। हालांकि, बीच-बीच में वह ग्रेट ग्रांड मस्ती, क्या कूल हैं हम 3, सेटर्स जैसी कुछ फिल्में देकर अपनी सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं, लेकिन इनसे उनके करियर को कुछ लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आफताब की अंतिम हिट फिल्म ग्रांड मस्ती थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया था। यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, करिश्मा तन्ना, मंजरी फडनिस, ब्रूना अब्दुल्ला कायनात अरोरा आदि मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने भारत में एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। यह पहली एडल्ट फिल्म है जिसने भारत में 100 करोड़ी होने का तमगा हासिल किया।


पहली फिल्म को कामयाबी मिलने के बाद निर्देशक इन्दर कुमार ने इसका सीक्वल भी बनाया, जिसमें एक नए चेहरे उर्वशी रौतेला को जगह दी गई, लेकिन फिल्म सुपर फ्लॉप रही। इसी जॉनर की फिल्म क्या कूल हैं हम 3 में आफताब से तुषार कपूर के साथ अपना भाग्य फिर से आजमाने की कोशिश की। लेकिन बदकिस्मती से वह इसमें भी फेल रहे। एक कन्नड़ और एक तमिल फिल्म करने के बाद आफताब ने हिंदी फिल्म सेटर्स की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed