फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   govinda in controversy

एक बार फिर चर्चाओं में आया गोविंदा का थप्पड़

Wed, 09 Apr 2014 08:51 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 09 Apr 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
govinda in controversy

गोविंदा का थप्पड़ कांड आपको याद है ना? एक बार फिर से यह थप्पड़ सुर्खियों में है। थप्पड़ खाने वाले का दर्द सामने आया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने छह साल पहले के कथित थप्पड़ कांड के सिलसिले में अभिनेता गोविंदा से उनका जवाब मांगा है।

दरअसल साल 2008 में गोविंदा के एक प्रशंसक ने उन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।

संतोष रे नाम के इस शख़्स ने कहा था कि फ़िल्म ‘मनी है तो हनी है’ के सेट पर गोविंदा ने उन्हें कस के चांटा मारा।

संतोष ने गोविंदा के ख़िलाफ़ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दायर किया लेकिन पिछले साल नवंबर में 'पर्याप्त सबूत न होने' के कारण कोर्ट ने गोविंदा को इस मामले से बरी कर दिया।


लेकिन संतोष ने अब इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया जिसके बाद कोर्ट ने गोविंदा से जवाब मांगा.

संतोष कहते हैं, "मैं मुंबई अभिनेता बनने आया था, उस थप्पड़ ने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी. मैं इस केस पर अब तक लाखों रुपए लगा चुका हूं."

मीडिया में आ रही रिपोर्टों के अनुसार गोविंदा ने इस मामले पर कहा, "मुझे अभी तक कोई नोटिस ही नहीं आया. जब पहले ही हाई कोर्ट ने इस केस को ख़ारिज कर दिया है तो पता नहीं ये इंसान अब क्या चाहता है. मैं अगर चाहता तो इस पर मानहानि का दावा भी कर सकता था."
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed