फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   govida play father role in film

पहली बार बाप बनने जा रहे हैं गोविंदा!

Thu, 24 Jul 2014 07:17 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
govida play father role in film

गोविंदा अब बॉलीवुड में अपनी एक और पारी शुरू कर रहे हैं, जिनमें वह पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। जहाँ वह अनुराग बासु की फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाएंगे , वहीं वह विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में आलिया भट्ट के पिता केकिरदार में होंगे।

विज्ञापन


वहीं ये भी सभी जानते हैं कि सलमान भी अपने गृह-निर्माण में बनने वाली फिल्म 'शिक्षणाच्या आईचा घो' में उन्हें पिता के किरदार में देखने के लिए बेहद खुश हैं। यह महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन

पर नहीं होंगे सख्त पिता

govida play father role in film

वहीं उन्होंने अपनी तरफ से उन्होंने अपने किरदार के बारे में यह भी जानकारी दी कि वह एक सख्त पिता का किरदार नहीं निभाएंगे। वहीं खबर ये भी है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग भी की है।

इस मामले के बारे में करीब से जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, "गोविंदा ने अब इस तरह के किरदारों को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। क्योंकि वह वास्तविक जीवन में भी एक पिता हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि वह एक पिता का किरदार स्क्रीन पर भी अच्छे से निभा सकते हैं।

2011 में आखिरी बार दिखे हीरो

govida play father role in film

हालाँकि इस से पहले उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'नॉटी@40' में युवा का किरदार निभाने की कोशिश की थी लेकिन, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। अब वह इस तरह के मिलने वाले किरदारों को लेकर सावधान हो गए हैं, और उन्हें समझ आ गया है कि अब वह 10 पहले मिलने वाले किरदारों को नहीं कर सकते।"

विज्ञापन

पर उतावले नहीं हैं गोविंदा

govida play father role in film
गोविंदा कहते हैं, "मैंने जो रोल साइन किये हैं, मैं उनके बारे में बात नहीं कर सकता। क्योंकि मुझे मेरा प्रतिबन्ध इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन मैं हर वह किरदार निभा सकता हूँ, जिसके लिए मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए सही है। दूसरी बात मुझे समझ नहीं आता कि हर कोई मुझे एक डैड के रूप में देखने के लिए इतना उतावला क्यों हैं। मैं इतना असुरक्षित नहीं हूँ, और मैंने पिछले चार सालों में कोई फिल्म भी नहीं की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed