फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Google pays tribute with a Doodle Sivaji Ganesan 93rd Birthday

शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती आज: महान तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

Fri, 01 Oct 2021 12:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 01 Oct 2021 12:42 PM IST
सार

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की आज 93वीं जयंती है।
गूगल ने डूडल बनाकर किया याद।
सितारे भी कर रहे याद।

विज्ञापन
Google pays tribute with a Doodle Sivaji Ganesan 93rd Birthday
शिवाजी गणेशन - फोटो : Google

विस्तार

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की आज 93वीं जयंती है। तमिल सिनेमा में उनके अतुल्य योगदान की वजह से गूगल ने उनपर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पांच दशक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। इस डूडल को नूपुर राजेश चोकसी ने बनाया है।

विज्ञापन


छोटी उम्र में छोड़ा घर
1 अक्तूबर 1928 में शिवाजी गणेशन का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था। सात साल की छोटी उम्र में, उन्होंने घर छोड़ दिया और एक थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। यहीं से उनका अभिनय करियर शुरू हुआ। शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने अपने नाम में शिवाजी जोड़ लिया।
विज्ञापन


1964 में आई फिल्म नवरथी गणेशन की 100वीं फिल्म थी, जिसमें उन्होंने 9 अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।

फिल्म वीरपांडिया कट्टाबोम्मन शिवाजी ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और इसी के साथ वह इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले कलाकार बने।

1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। ये सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed