फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gold actor Amit Sadh to play army officer in upcoming film uri

फिल्म 'उरी' में कमांडो का किरदार निभाने के लिए अमित साध लेंगे सेना से विशेष ट्रेनिंग

Fri, 12 Oct 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Gold actor Amit Sadh to play army officer in upcoming film uri
Amit Sadh

विज्ञापन

फिल्म 'गोल्ड' की सफलता के बाद अमित साध के सितारे बुलंदियो पर हैं। अमित साध इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'उरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सेना के अधिकारी के रूप में दिखेगें। जिसके लिए वह विशेष ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अमित काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म के लिए राजस्थान या फिर जोधपुर में विशेष ट्रेनिंग लेंगे। अमित को अपनी मेहनत पर बहुत विश्वास है कि वो मेहनत कर हर किरदार को खुद में ढाल लेते हैं। 

 

अमित स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान सेना के हथियार को कैसे चलाया जाता है और सैनिक किस तरह हथियार और विस्फोटकों को संभालते हैं कि विशेष ट्रेनिंग भी लेंगे।  

विज्ञापन

सेना और सैनिकों के प्रति आदर रखने वाले अमित ने बताया कि ये केवल शारीरिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि मानसिक प्रक्रिया भी है क्योंकि सैनिकों के तरीके से सोचना, उनके तरीके से कार्य करना ये सब समझने के लिए अमित उनके साथ समय बिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमित सैनिकों के सशस्त्र बल और बहादुरी का सम्मान करते हैं। और वह यह जानने के लिए उत्सुक है कि युद्ध के दौरान उनके दिमाग में क्या चलता हैं, भले ही उन्हें ये अच्छी तरह पता है कि उनकी जान खतरे में है। अमित ने बताया कि उनके करियर में 'उरी' बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है। इसके लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्म में एक्सरसाइज के साथ उन्हें अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखना पर रहा है।

 

फिल्म में अमित वर्ष 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के एक सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म उनके साथ विक्की कौशल भी हैं जो भारतीय कमांडो की भूमिका निभाते नजर आएंगे, और यामी गौतम वकील के रोल में दिखेंगी देगी। 'उरी' 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed