बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'भाईजान' यानी सलमान खान साउथ सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सलमान खान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म 'गॉडफादर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। बीते दिनों, चिरंजीवी ने सलमान खान का इस फिल्म में ऑफिशियली स्वागत किया था। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। वहीं, अब इस फिल्म के सेट से सलमान खान और चिरंजीवी की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं और इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Godfather: ‘गॉडफादर’ के सेट से सलमान खान और चिरंजीवी की तस्वीर हुई वायरल, देखकर फैंस बोले- ‘भाई के साथ बॉस’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन