फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ginny Weds Sunny 2 Actor Avinash Tiwari Reveals Boys Messages Him More Than Girls For Shirtless Scenes

‘शर्टलेस सीन्स के लिए लड़कियों से नहीं मिलता अटेंशन’, अविनाश तिवारी ने किया बड़ा खुलासा; कही ये बात

Sat, 18 Apr 2026 09:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 18 Apr 2026 09:49 AM IST
सार

Avinash Tiwari: एक्टर अविनाश तिवारी फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब चौंक गए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Ginny Weds Sunny 2 Actor Avinash Tiwari Reveals Boys Messages Him More Than Girls For Shirtless Scenes
अविनाश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @avinashtiwary15

विस्तार

फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद से ही अविनाश तिवारी लड़कियों के बीच हार्टथ्रोब बने हुए हैं। इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बाद उन्हें मेनस्ट्रीम सफलता भी मिली है। उन्होंने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी हिट फिल्म दी और 'ओ रोमियो' जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आए।

विज्ञापन


अब वह अपनी अगली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के लिए तैयार हैं। फैंस ने नोटिस किया है कि यह उनकी तीसरी फिल्म है जिसमें उन्होंने अपनी शर्ट उतारी है, इस बार वह एक पहलवान के रोल में हैं। हालांकि, जहां लोग सोचते हैं कि इससे उन्हें लड़कियों का खूब अटेंशन मिलता होगा, लेकिन अविनाश कहते हैं कि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

अविनाश तिवारी ने फीमेल अटेंशन पर क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अविनाश ने अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग के ‘मिथ’ और शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अब प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि वह फिल्मों में शर्ट उतारें, तो थोड़ा झिझकते हुए अविनाश ने कहा कि उन्होंने सिर्फ दो फिल्मों में ही ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उनकी को-स्टार मेधा शंकर उन्हें ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की याद दिलाती हैं। इस पर अविनाश हंसते हुए कहते हैं, ‘तो फिर तीन फिल्में हो गईं।’

Ginny Weds Sunny 2 Actor Avinash Tiwari Reveals Boys Messages Him More Than Girls For Shirtless Scenes
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम

लड़कियों से ज्यादा लड़कों के मैसेज आए
वह आगे कहते हैं, ‘इनमें से किसी में भी इसे खास तौर पर आकर्षण (डिजायरेबिलिटी) के लिए नहीं दिखाया गया। यहां तक कि ‘ओ रोमियो’ में भी यह सिर्फ माचो लुक के लिए था।’

अविनाश ने कहा कि उन्हें इन सीन के लिए लड़कियों से ज्यादा अटेंशन नहीं मिलता। ‘मुझे तो इन सीन के लिए सोशल मीडिया पर लड़कियों से ज्यादा लड़कों के मैसेज आए। सारे जिम वाले कहते थे, ‘नाइस बॉडी, ब्रो!’ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आएंगे एक्टर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अविनाश तिवारी जल्द ही 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आएंगे, जिसमें वह मेधा शंकर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed