'विराट के खिलाफ बोलने के लिए ऑफर हुए थे पैसे', जर्मन मॉडल लिजलैज का बड़ा खुलासा; कोहली ने लाइक की थी पोस्ट
Virat Kohli Lizlaz Controversy: कुछ दिनों पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट लाइक की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। अब उस घटना को याद करते हुए इन्फ्लुएंसर ने बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में अपनी बैटिंग से खुब धूम मचा रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले उनके एक लाइक ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट लाइक की थी। अब उस पूरी घटना को याद करते हुए उस समय हुई चीजों को लेकर लिजलैज ने बड़े खुलासे किए हैं।
छवि खराब करने के लिए ऑफर हुए थे पैसे
हाल ही में फिल्मी मंत्र मीडिया के साथ पॉडकास्ट में इन्फ्लुएंसर लिजलैज ने खुलासा किया कि जब से कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, तब कई जर्नलिस्ट ने उन्हें पैसे ऑफर किए थे, ताकि वे विराट के खिलाफ बयान दें, और उनकी छवि खराब करें।
मुझे पैसे ऑफर किए थे...
लिजलैज ने कहा, ‘उस समय कुछ जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने मुझे पैसे ऑफर किए थे, ताकि मैं उनके बारे में ऐसी बातें कहूं, जो हुई ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करती। मैं पैसे के लिए उनकी छवि खराब क्यों करूं, मैं वैसी नहीं हूं।’
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय संस्कृति और टूर पर बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
लिजलैज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलेगा कि वे भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वे यहां आ भी चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज शेयर किए हुए हैं।
जनवरी में उन्होंने हरियाणा में एक शादी में भी शिरकत की थी। करीब 3 हफ्ते पहले इनकी एक पोस्ट को विराट कोहली ने लाइक किया था, जिसके बाद से काफी चर्चा में आ गईं।
