फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gautham Menon to direct 25th film of this popular actor?

विक्रम, धनुष के बाद इस एक्टर की 25वीं फिल्म बनाएंगे गौतम मेनन

Tue, 12 Sep 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Gautham Menon to direct 25th film of this popular actor?
अरुण विजय
साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर गौतम मेनन अभी विक्रम के साथ अपने बड़े प्रोजेक्ट 'ध्रुव नटचरितम' में बिजी हैं और इसके साथ ही वो धनुष के साथ भी फिल्म पर काम कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के बाद गौतम मेनन ने एक्टर अरुण विजय की 25वीं फिल्म पर काम करने का मन बनाया हुआ है। माना जा रहा है कि अरुण विजय को इस फिल्म के साथ ही वो रोमांटिक एक्शन हीरो की इमेज देने में सफल रहेंगे। 
विज्ञापन


गौतम मेनन और विक्रम के साथ बन रही फिल्म 'ध्रुव नटचरितम' अगले साल जनवरी तक रिलीज हो जाएगी। इसके तुरंत बाद वो धनुष की फिल्म 'एनई नोकी पायम थोटा' के पोस्ट प्रोडक्शन में लग जाएंगे। ये दोनों ही फिल्में उन्होंने अपने पुराने साथी सूरिया के साथ प्लान की थी। पर समय ज्यादा लग जाने और स्क्रिप्ट पर लंबा समय बीतने की वजह से दोनों की राहें जुदा हो गई थी। ये जोड़ी 'कखा कखा' और 'वारनम ऐरम' जैसी हिट फिल्म दे चुकी है। पर अब दोनों की अगली फिल्म कौन सी होगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं है।
विज्ञापन


अरुण विजय ने शुरू की 'साहो' की शूटिंग, 'थाला' के बाद अब 'बाहुबली' को मिलेगी टक्कर!
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे गौतम मेनन अपनी अलग सबजेक्ट की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिसमें पुलिस क्राइम थ्रिलर मेन हैं। इसी सब्जेक्ट पर 'कखा कखा' बनी थी, जिसे हिंदी में 'फोर्स' नाम से जॉन अब्राहम ने रीमेक बनाई थी। अब अरुण विजय के साथ ही वो ऐसी ही फिल्म प्लान कर रहे हैं।

Gautham Menon to direct 25th film of this popular actor?
File Pic - फोटो : behindwoods

अरुण विजय अभी अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो निगेटिव किरदार में हैं। लीड एक्टर के तौर पर प्रभास हैं, तो उनका साथ श्रद्धा कपूर दे रही हैं। ये हिंदी के साथ ही तेलुगु में भी बनाई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि 'साहो' के बाद अरुण विजय अपनी इमेज मेकओवर में लगेंगे और गौतम मेनन के साथ उनका ये सपना भी पूरा हो जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अरुण विजय ने ट्विटर पर एक ट्रेनिंग वीडियो शेयर किया था, जिसका कैप्शन उन्होंने दिया था कि वो अपनी 25वीं फिल्म के लिए तैयार हैं। अरुण विजय कई बड़ी बजट की फिल्मों में निगेटिव शेड वाले कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed