फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gautan rode return back to tv with kaal bhairav

छोटे पर्दे पर फिर वापसी करने वाले हैं गौतम रोडे, दो साल से दूर थे लाइमलाइट से

Tue, 25 Sep 2018 06:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
gautan rode return back to tv with kaal bhairav
Gautam Rode

छोटे पर्दे से करीब दो साल दूर रहने के बाद एक्टर गौतम रोडे फिर से वापसी कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीवी शो 'काल भैरव रहस्य' का दूसरा सीजन पहले सीजन के मुकाबले कहीं रोमांच से भरपूर होगा। गौतम से बात करने के दौरान उन्होंने ये भी कहा, कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिनमें आप काम करने से मना नहीं कर सकते और 'काल भैरव..' एक ऐसा ही शो है। शो ने पहले सीजन ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरा सीजन मुझे कहीं ज्यादा रोमांचकारी लग रहा है"।

विज्ञापन


गौतम रोडे टीवी की दुनिया के जाने माने चेहरे में से एक हैं। इससे पहले वे 'सरस्वतीचंद्र' , 'महाकुंभ, एक रहस्य, एक कहानी' ,'सूर्यपुत्र कर्ण', जैसे शो में पहले भी काम कर चुके हैं। आपको बता दे कि गौतम इस साल फरवरी में अपनी को-स्टार पंखुड़ी अवस्थी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।
विज्ञापन


गौतम मुख्य रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं तो वहीं पंखुड़ी लखनऊ की, लेकिन दोनों ने अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए राजस्थान को चुना। उनकी शादी अलवर के 'तिजारा फोर्ट पैलेस' में हुई। देखना दिलचस्प होगा कि 'काल भैरव रहस्य' कितना रोमांच से भरपूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed