फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauri Khan Shares family photograph Shah Rukh Khan comments Yaar what beautiful children you have made

Shah Rukh Khan: अपना फैमिली फोटो पर शाहरुख ने किया कमेंट, बोले- यार गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं

Tue, 04 Apr 2023 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Apr 2023 09:38 AM IST
सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं, उतने ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं।

विज्ञापन
Gauri Khan Shares family photograph Shah Rukh Khan comments Yaar what beautiful children you have made
खान परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की पत्नी गौरी भले ही फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। गौरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके पोस्ट अक्सर वायरल होते हैं। गौरी का एक पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है और इसकी वजह है शाहरुख खान का कमेंट। हाल ही में गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो साझा की। इस पर शाहरुख खान ने काफी मजेदार कमेंट किया है।

विज्ञापन

Ram Charan: सलमान की फिल्म में नजर आएंगे राम चरण? 'येंतम्मा' गाने का टीजर देख खुशी से झूम उठे फैंस

विज्ञापन

वायरल हो रही गौरी की पोस्ट
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर जितना चर्चा में रहते हैं, उतने ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इतनी व्यस्तता के बावजूद शाहरुख अपने परिवार को भरपूर समय देते हैं और अक्सर क्वालिटी वक्त बिताते नजर आते हैं। तभी तो जब पत्नी गौरी के सोशल मीडिया हैंडल पर जैसे ही उन्होंने फैमिली फोटो देखी तो कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।
Pallavi Joshi: दुष्कर्म पीड़िता के किरदार से छोड़ी अमिट छाप, जानें कौन हैं द कश्मीर फाइल्स की राधिका

शाहरुख के कमेंट ने खींचा ध्यान
गौरी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें शाहरुख खान-गौरी और तीनों बच्चे-आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में सभी हमेशा की तरह शानदार लग रहे हैं। इस पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ''यार तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं गौरी!!!'

विज्ञापन

सेलेब्स भी कर रहे कमेंट
शाहरुख खान के अलावा तमाम अन्य सेलेब्स भी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। गौरी खान ने लिखा, 'नजर उतारो।' करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, महीप कपूर और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। शाहरुख खान के फैंस भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'परफेक्शन एक फ्रेम में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'परफेक्ट फैमिली फोटो।'
Citadel: प्रियंका चोपड़ा को है सिटाडेल हिंदी का बेसब्री से इंतजार, वरुण-सामंथा को लेकर कह दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed