Gauri Khan: बेटी का फोटो होर्डिंग पर देखकर गर्व से ऊंचा हुआ गौरी का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस संग साझा की खुशी
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अनुमान लगाइए कि आज मैंने ऑफिस में किसे स्पॉट किया?" इस पोस्ट पर गौरी की कई दोस्त उन्हें बधाइयां दे रही हैं।
विस्तार
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक्ट्रेस न होने के बाद भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फालोइंग किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं है। गौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ शेयर भी किया करती हैं। हाल ही में गौरी को अपने ऑफिस के बाहर बेटी सुहाना का एक होर्डिंग नजर आया। बेटी को तरक्की करते देख गौरी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इससे जुड़ा एक क्लिप भी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। साझा किए गए वीडियो में सुहाना को एक ब्रांड के लिए प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अनुमान लगाइए कि आज मैंने ऑफिस में किसे स्पॉट किया?" इस पोस्ट पर गौरी की कई दोस्त उन्हें बधाइयां दे रही हैं। महीप कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ 'फैब' लिखा। वहीं मलाइका, भावना पांडे, सीमा सजदेह और डीन पांडे ने भी प्यार भरे इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। यहां तक कि सुहाना खान ने भी किस इमोजी और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट
View this post on Instagram
बता दें कि सुहाना इस साल के अंत में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। फिल्मों में एंट्री करने से पहली ही सुहाना बड़ी स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी