{"_id":"63fb73dff2dd62fe0107dfaf","slug":"gauahar-khan-shared-post-that-she-will-not-do-roza-in-ramzan-because-of-her-pregnancy-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gauahar Khan: रमजान से पहले प्रेग्नेंट गौहर खान ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gauahar Khan: रमजान से पहले प्रेग्नेंट गौहर खान ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
Sun, 26 Feb 2023 10:27 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:27 PM IST
सार
क्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी में गौहर ने रमजान को लेकर बड़ा फैसला किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
गौहर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली है यह न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद जाहिर की थी। 39 साल की गौहर खान अपने होने वाली बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं, रमजान का पाक महीना भी जल्द ही शुरू होने वाला है। गौहर खान हर साल रोजा रखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, गौहर खान इस बार रमजान में रोजा नहीं रख पाएंगी। दरअसल, प्रेग्नेंसी में फास्ट रखना महिलाओं के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में गौहर ने इस बार रोजा न रखने का फैसला किया है। हाल ही में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनके एक फैन द्वारा सवाल किए जाने पर गौहर ने यह न्यूज शेयर की। गौहर से पूछा गया था कि रमजान जल्द ही आने वाला है तो क्या आप इस बार प्रेग्नेंसी में रोजा रख पाएंगी। बहुत सारी दुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौहर खान
- फोटो : Instagram
गौहर ने सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता है कि मैं रोजा रख पाने में सक्षम हूं। हालांकि, मैं रमजान के मौके पर इबादत करूंगी। इसकी जगह मैं जरूरतमंदों को भोजन कराऊंगी। कृपया मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'
बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में डिजिटल क्रिएटर जैद दरबार से शादी की थी, जो म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद के बीच छह-सात साल का एज गैप है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। जैद को गौहर से पहली नजर का प्यार हुआ था और कुछ समय डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। गौहर अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान ने परिवार को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म
यह भी पढ़ें: सलमान ने परिवार को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म