फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar Khan Shared Post that she will not do roza in ramzan because of her pregnancy

Gauahar Khan: रमजान से पहले प्रेग्नेंट गौहर खान ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

Sun, 26 Feb 2023 10:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

क्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी में गौहर ने रमजान को लेकर बड़ा फैसला किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Gauahar Khan Shared Post that she will not do roza in ramzan because of her pregnancy
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली है यह न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद जाहिर की थी। 39 साल की गौहर खान अपने होने वाली बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं, रमजान का पाक महीना भी जल्द ही शुरू होने वाला है। गौहर खान हर साल रोजा रखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अहम फैसला लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, गौहर खान इस बार रमजान में रोजा नहीं रख पाएंगी। दरअसल, प्रेग्नेंसी में फास्ट रखना महिलाओं के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में गौहर ने इस बार रोजा न रखने का फैसला किया है। हाल ही में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनके एक फैन द्वारा सवाल किए जाने पर गौहर ने यह न्यूज शेयर की। गौहर से पूछा गया था कि रमजान जल्द ही आने वाला है तो क्या आप इस बार प्रेग्नेंसी में रोजा रख पाएंगी। बहुत सारी दुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gauahar Khan Shared Post that she will not do roza in ramzan because of her pregnancy
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर ने सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता है कि मैं रोजा रख पाने में सक्षम हूं। हालांकि, मैं रमजान के मौके पर इबादत करूंगी। इसकी जगह मैं जरूरतमंदों को भोजन कराऊंगी। कृपया मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'
विज्ञापन

बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में डिजिटल क्रिएटर जैद दरबार से शादी की थी, जो म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद के बीच छह-सात साल का एज गैप है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। जैद को गौहर से पहली नजर का प्यार हुआ था और कुछ समय डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। गौहर अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ने परिवार को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed