फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gaslight trailer out sara ali khan chitrangada sing Vikrant Massey ready to hook the audience by acting

Gaslight Trailer: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'गैसलाइट' का ट्रेलर आउट, चित्रांगदा के जाल में फंसती दिखेंगी सारा

Tue, 14 Mar 2023 05:17 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 14 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

फिल्म 'गैसलाइट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आउट होती ही सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा है। फिल्म में सारा 'मीशा' नाम की एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
gaslight trailer out sara ali khan chitrangada sing Vikrant Massey ready to hook the audience by acting
गैसलाइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपपनी अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का सारा के फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस बी़च उनकी फिल्म 'गैसलाइट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आउट होती ही सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा है। 'गैसलाइट' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षय पुरी निर्मित और पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'गैसलाइट' 31 मार्च को सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। आइए जानते है इस फिल्म के बारे में-

विज्ञापन


'मीशा' के किरादर में नजर आएंगी सारा
फिल्म में सारा 'मीशा' नाम की एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं, जो अपने पिता के कहने पर घर लौटती हैं, लेकिन उसके बाद भी वह उनसे मिल नहीं पाती है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो जाती है। 'मीशा' का यह मानना है कि उनके पिता की किसी ने हत्या कर दिया है। वहीं, इस फिल्म में चित्रांगदा ने नकारात्मक रोल प्ले किया है। फिल्म में 'मीशा' के पिता के मर्डर के पीछे उनकी ही साजिश है। विक्रांत उर्फ कपिल 'मीशा' के पिता के हत्यारे को तलाशने में उनकी मदद कर रहे हैं। बता दें कि' गैसलाइट' का ट्रेलर काफी शानदार हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में काफी कुछ मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'अतरंगी रे' में आईं थीं नजर
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इससे पहले 'अतरंगी रे' में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस 'गैसलाइट' से धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि सारा काफी अच्छी एक्टिंग करने वाली हैं। ऐसे में उनके फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आने वाली है और फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- Bollywood: फिल्मी पर्दे पर इन सुपरस्टार्स ने लिया महिला का रूप, कोई रहा सफल तो किसी की उड़ी खिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed