{"_id":"64db2b3e211517727a061f2e","slug":"gadar-2-star-sunny-deol-reacts-to-dharmendra-kiss-scene-in-rarkpk-says-this-is-in-our-genes-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: पिता के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये तो हमारे जीन्स में है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: पिता के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये तो हमारे जीन्स में है
Tue, 15 Aug 2023 01:14 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:14 PM IST
सार
बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी और धर्मेंद्र के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया है। सनी देओल ने हाल ही में उसका जिक्र किया।
विज्ञापन
सनी देओल-धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सनी देओल फिल्म 'गदर 2' को लेकर जबर्दस्त खबरों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार से गदगद सनी देओल ने हाल ही में सक्सेस पार्टी रखी। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी एक्टर ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने पिता के किसिंग सीन पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र के रोमांटिक सीन का किया जिक्र
हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सनी देओल से उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया। इस पर एक्टर ने कहा, 'यह तो हमारे जीन्स में है। मेरे पिता, दादा और परदादा से जीन्स में मिली है। यह इसी तरह जारी रहेगी।' सनी देओल ने आगे कहा, 'आपने पापा को देखा उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपनी एक फिल्म में रोमांटिक सीन किया है'।
विज्ञापन
Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी
विज्ञापन
पिता की तारीफ में कही यह बात
एक्टर ने मजाक में यह इशारा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की तरफ किया। बता दें कि करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी और धर्मेंद्र के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया है। अपने पिता की तारीफ करते हुए एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने एक लंबी यात्रा देखी है। मेरे पापा हमारा पूरा परिवार लंबे वक्त से इंडस्ट्री में है। पूरा देश जानता है कि हम एक परिवार के रूप में कैसे हैं, हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं'।
Bollywood Movie: दो दशक बाद मणिपुर में दिखाई जाएगी हिंदी फिल्म, आदिवासी छात्र संगठन ने की पहल
गदर काट रही 'गदर 2'
सनी देओल ने आगे बताया, 'जैसा सिनेमा पापा ने किया है, वैसा किसी ने नहीं किया। वह एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने हर जेनर की फिल्में की हैं और सभी सुपरहिट रहीं। कहां आज का एक्टर यह बताएगा कि मैंने कॉमेडी की, ड्रामा किया और एक्शन किया...।' बात 'गदर 2' की करें तो 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 173.88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
Gaurav Chopraa: गदर 2 में कर्नल रावत का रोल करने के लिए झिझक रहा था यह एक्टर, कहा- सामान्य से भी कम था किरदार