फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 song Udd Jaa Kaale Kaava released with Sunny Deol Ameesha Patel chemistry see Tara Sakina love story

Gadar 2: रिलीज हुआ फिल्म 'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावा', अमीषा पटेल की आंखों में खोए दिखे सनी देओल

Thu, 29 Jun 2023 03:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Jun 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 song Udd Jaa Kaale Kaava released with Sunny Deol Ameesha Patel chemistry see Tara Sakina love story
'उड़ जा काले कावा' - फोटो : Social media

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का रिलीज से पहले दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अब फिल्म के मेकर्स ने 'गदर' के एवरग्रीन हिट गाने 'उड़ जा काले कावा' का रीमेक 'गदर 2' के लिए बनाया है, जिसे जारी कर दिया गया है। गाने के टीजर ने लोगों के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है। वे एक बार फिर तारा और सकीना की प्रेम कहानी की दुनिया में डूबने के लिए और भी अधिक उत्साहित हो गए।

विज्ञापन

Gadar 2 song Udd Jaa Kaale Kaava released with Sunny Deol Ameesha Patel chemistry see Tara Sakina love story
गदर 2 - फोटो : social media

जब 'उड़ जा काले कावा' गाना पहली बार 'गदर: एक प्रेम कथा' के साथ लॉन्च किया गया था तो कुछ ही समय में एक प्रेम गीत बन गया और अभी भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक है। आज निर्माताओं ने मूल फिल्म के संगीत को फिर से बनाने के विचार के साथ वैश्विक हिट का रीमेक लॉन्च किया है। 'उड़ जा काले कावा' क्लासिक गाना था, जो 22 वर्षों के बाद भी तारा और सकीना के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री को प्रदर्शित कर रहा है।

Bawal: ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही वरुण धवन की 'बवाल', साजिद नाडियाडवाला ने कितने में किया सौदा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gadar 2 song Udd Jaa Kaale Kaava released with Sunny Deol Ameesha Patel chemistry see Tara Sakina love story
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मूल गीत संगीत सम्राट उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था। गीत का नया संस्करण मिथुन के जरिए पुनः निर्मित और किया गया है। 'उड़ जा काले कावा' मूल रूप से उत्तम सिंह के जरिए रचित थी और गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे। अपनी रोमांचक कहानी, शानदार स्टारकास्ट के दमदार प्रदर्शन और रूह कंपा देने वाले संगीत से दर्शकों को एक बार फिर मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है। हाल ही में फिल्म 'गदर 2' का टीजर जारी हुआ था, जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

R Balki: लस्ट स्टोरीज 2 के इस भाग को देखने के बाद परिवारों में इंटीमेसी पर खुलकर होगी बात, आर बाल्की का दावा

विज्ञापन

Gadar 2 song Udd Jaa Kaale Kaava released with Sunny Deol Ameesha Patel chemistry see Tara Sakina love story
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने ही किया है, जिन्होंने साल 2001 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट का किया था। इस फिल्म में सनी, अमीषा और उत्कर्ष जैसे मुख्य कलाकार अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।



Satyaprem Ki Katha Twitter Review: फैंस को पसंद आई सत्यप्रेम और कथा की प्रेम कहानी, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed