फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula

गैंगस्टर बने या सट्टेबाज; जब-जब क्लाइमैक्स में गई जान, हिट हुई इस एक्टर की फिल्म

Tue, 24 Mar 2026 04:50 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Mar 2026 04:50 PM IST
सार

 Emraan Hashmi Birthday: अभिनेता इमरान हाशमी के किरदार को हर फिल्म में दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। मगर उनकी ज्यादातर फिल्मों में अंत में उनका डेथ सीन दिखाया गया जिसने फिल्म को हिट कर दिया।
 

विज्ञापन
from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है। एक समय दर्शक फिल्म में एक्टर को ज्यादातर एक्ट्रेस के पिता से लड़ते देखते थे। वहीं इमरान के एंट्री लेने के बाद फिल्मों में एक्टर्स के सीरियस लुक को भी सराहा जाने लगा। इमरान जिन फिल्मों में उनके किरदार ने आखिरी सांसे ली वो फिल्में बॉक्स आफिस पर जन्नत पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
गैंगस्टर: अ लव स्टोरी 
2006 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'गैंगस्टर' को सफल फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में कंगना रनौट, शाइनी अहूजा और इमरान हाशमी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर(शाइनी अहूजा) उसकी प्रेमिका कंगना रनौट और खूफिया एजेंट आकाश (इमरान हाशमी) की कहानी है। जिसमें अंत में आकाश को गलत तरीकों से दया  (शाइनी अहूजा) को पकड़ने के लिए उसकी सिमरन इसका बदला वो आकाश को मार कर लेती है। इस तरह फिल्म में इमरान के किरदार का अंत हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
फिल्म आवारापन में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
आवारापन
फिल्म 'आवारापन' 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक हिटमैन शिवम पर आधारित थी। जो दुनिया में अकेला है और प्यार का मतलब नहीं जानता। अंत में अपनी प्रेमिका को एक तस्कर गिरोह से बचाने के लिए खुद की जिंदगी खत्म कर लेता है। इमरान की इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। 
विज्ञापन

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत 
2008 में रिलीज हुई 'जन्नत' सिनेमाघरों में काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म क्राइम और रोमांस को मिक्स कर दिखाया गया था। फिल्म के मुख्य किरदार इमरान हाशमी, सोनल चौहान मुख्य किरदारों में थे। 'जन्नत' का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था।  कहानी एक क्रिकेट के मैच फिक्सर की है। बुरी जरह इस जाल में फंसने के बाद वो इससे उभर नहीं पाता और अंत में उसे गोली मार दी जाती है। 

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
'मर्डर'
2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' ने हिंदी सिनेमा में बोल्डनेस की इंट्री करा दी थी। दर्शकों ने मल्लिका शहरावत और इमरान हाशमी की जोड़ी को काफी पसंद किया था। उन्होंने फिल्म में मल्लिका के बॉयफ्रंड का किरदार निभाया था। जिसे अंत में मार दिया जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
फिल्म जन्नत 2 में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
'जन्नत 2'
जन्नत 2 को 2012 में रिलीज किया गया था। फिल्म का कहानी क्राइम थ्रिलर थी। फिल्म में इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा, ईशा गुप्ता अहम किरदारों में थे। फिल्म में सोनू जो कि एक माफिया है डॉ जानवी से प्यार कर बैठता है। इसके बाद वो सारे गलत काम छोड़ कर पुलिस का खबरी बन जाता है। जिसके बाद अंत में उसे मार दिया जाता है। 

from jannat to awarapan Emraan Hashmi hit film formula
आगामी फिल्म आवारापन-2 में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द आएगी 'आवारापन 2' 
इस साल इमरान की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज होनी है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2007 में रिलीज हुआ था। इसके साथ ही पिछले साल उनकी फिल्म 'हक' को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed