फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fraud case registered against vikram bhatt and daughter krishna bhatt by k sera sera productions

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Tue, 18 Apr 2023 10:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Apr 2023 10:51 AM IST
सार

इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्देश पर अंबोली पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार सेरा सेरा बॉक्स ऑफिस प्रोडक्शन और विक्रम भट्ट के बीच यह कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2022 में हुआ था।

विज्ञापन
fraud case registered against vikram bhatt and daughter krishna bhatt by k sera sera productions
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। हाल ही में फिल्ममेकर और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। के सेरा सेरा प्रोडक्शन ने विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रोडक्शन कंपनी का दावा है कि विक्रम और कृष्णा ने एक ज्वाइंट प्रोडक्शन के बदले 1.40 करोड़ रुपये उनको देने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गए। 

विज्ञापन


आपस में बांटना था प्रॉफिट
इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्देश पर अंबोली पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार सेरा सेरा बॉक्स ऑफिस प्रोडक्शन और विक्रम भट्ट के बीच यह कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2022 में हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार दोनों के बीच मिलने वाले प्रॉफिट को आपस में बांटना था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu: प्रोड्यूसर चिट्टी बाबू ने सामंथा पर कसा तंज, कहा- फिल्म चलाने के लिए ड्रामा कर रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 14 मार्च को यह शिकायत दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में अंधेरी कोर्ट से भी एक ऑर्डर मिला था। इस मामले में विक्रम भट्ट के पक्षकार रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पूरी तरह से निराधार है और इस मामले में मैं उनको बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed