{"_id":"58f9e1bf4f1c1b90338b47b0","slug":"five-things-you-will-relate-to-after-watching-sonakshi-sinha-s-noor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हम सभी में है 'नूर', ये पांच बातें हैं सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हम सभी में है 'नूर', ये पांच बातें हैं सबूत
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 21 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
'नूर' में सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सोनाक्षी का एक आम लड़की का ही है जो बड़ा बदलाव लाना चाहती है और शायद इसीलिए वो पत्रकार बनती है। लेकिन इस फिल्म की सबसे अच्छी बात जो है वो ये कि इससे हम काफी हद तक रिलेट करते हैं....यानि देखा जाए तो हम सभी के अंदर एक नूर है।
कई वजह हैं जिनकी वजह से लगता है कि 'नूर' हमारी जिंदगी को ही परदे पर दिखाती है।
ये भी पढें - इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी
विज्ञापन
कई वजह हैं जिनकी वजह से लगता है कि 'नूर' हमारी जिंदगी को ही परदे पर दिखाती है।
ये भी पढें - इस फिल्म के चलते कंगाल होते होते बचे थे कमल हासन, घर तक रखा था गिरवी
विज्ञापन
Trending Videos
जानें कैसी है सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर'
'नूर' में सोनाक्षी सिन्हा
- पहली वजह ये है कि नूर अपने वजन को लेकर अपनी ही धुन में रहती है..रोज सुबह वो अपना वजन मापती है और प्रार्थना करती है कि बीती रात जो उसने कुछ ज्यादा पी ली थी वो उसका वजन ना बढ़ा दे।
- दूसरी वजह ऐसी है कि उसके बारे में जान सभी को लगेगा कि ये तो सभी के साथ होता है। नूर को लगता है कि नौकरी में उसका पोटेंशियल (संभावना) बेकार जा रहा है। उसके अलावा उसे बहुत कम सैलरी मिलती है लेकिन उसका बॉस समझने को तैयार ही नहीं।
- तीसरी वजह है कि नूर बेहर रोमांटिक है लेकिन उसे इस बात का डर है कि वो कभी भी अपना मिस्टर राईट नहीं ढूंढ पाएगी क्योंकि वो हमेशा ही गलत शख्स से टकरा जाती है।
- सबसे बड़ी बात है कि नूर हद से ज्यादा एक्साएटेड रहती है और जल्द से जल्द बदलाव चाहती है।
- और पांचवी अहम बात, नूर की जिंदगी में बहुत से ऐसे दोस्त हैं जो उसका सपोर्ट हैं और उसकी ताकत हैं।
ये भी पढें - जब विलेन ने कर डाली ऐसी हरकत, बदहवास हो गई थी हीरोइन