{"_id":"65425262a23cc5e8ba08ed83","slug":"first-unscripted-documentary-web-series-rainbow-rishta-trailer-out-released-on-amazon-prime-video-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rainbow Rishta: पहली अनस्क्रिप्टेड सीरीज 'रेनबो रिश्ता' का ट्रेलर रिलीज, 6 अनसुनी कहानियों से बनी है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rainbow Rishta: पहली अनस्क्रिप्टेड सीरीज 'रेनबो रिश्ता' का ट्रेलर रिलीज, 6 अनसुनी कहानियों से बनी है फिल्म
Wed, 01 Nov 2023 07:11 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:11 PM IST
सार
अमेजन प्राइम वीडियो ने आज रेनबो रिश्ता का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जो एक अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री है जिसमें 6 अनसुनी कहानियों की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
रेनबो रिश्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी अपकमिंग वेब सीरिज 'रेनबो रिश्ता' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जो एक अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री है जिसमें 6 अनसुनी कहानियों की झलक देखने को मिल रही है। इस सीरिज में LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों की कुल छह असल जीवन की प्रेम कहानियों और अनुभवों को खूबसूरती से पेश किया गया है।
विज्ञापन
सीरिज में हर कहानी की है अपनी कहानी
'रेनबो रिश्ता' के ट्रेलर में ट्रांस जेंडर से लेकर गे तक, कई अलग- अलग लोगों की कहानियां शामिल की गई हैं, जो सीरीज में अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में बता रहे हैं। कुछ अपने पार्टनर के साथ सीरीज में शामिल है, तो कुछ प्यार की तलाश में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह कलाकार आएंगे नजर
'रेनबो रिश्ता' सीरिज में दर्शक त्रिनेत्रा हलधर, ऐश्वर्या आयुष्मान, डेनिएला मेंडोंका, अनीज़ सैकिया और सनम चौधरी, सोहम सेनगुप्ता और सुरेश रामदास और सदम हंजाबम जैसे कई स्टार्स अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
इस दिन स्ट्रीम होगी सीरिज
बता दें कि, सीरीज का प्रोडक्शन वाइस स्टूडियोज ने किया है। वहीं, जयदीप सरकार ने डायरेक्ट किया है। उनके साथ हृदय ए नागपाल और शुभ्रा चटर्जी ने 'रेनबो रिश्ता' का निर्देशन किया है। सीरीज 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'चाहे मैं जो भी करूं...', इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाए जाने के आरोप पर शुभनीत ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन