'जेम्स बॉन्ड' में काम कर चुके अभिनेता अर्ल कैमरन का 102 वर्ष की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश फिल्मों में काम करने वाले पहले ब्लैक अभिनेता और जेम्स बॉन्ड फिल्मों में नजर आ चुके अर्ल कैमरन का निधन हो गया है। वह 102 वर्ष के थे। द रॉयल गजट के अनुसार कैमरन का शुक्रवार को ही निधन हो गया था। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने अभिनेता के एजेंट के हवाले से बताया कि एक्टर का निधन इंग्लैंड के घर पर ही हुआ।
कैमरून ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पैसा कमाने के लिए अभिनय शुरू किया था। उन्होंने इरा एल्ड्रिज की पोती से रंगमंचीय भूमिकाओं का प्रशिक्षण लिया था। फिल्मों में उनके आगमन ने ब्रिटिश सिनेमा में मौजूद सभी बाधाओं को तोड़ दिया।
कैमरन को 1951 में पूल ऑफ लंदन के लिए कास्ट किया गया। इस फिल्म में उन्होंने जॉनी लैम्बर्ट नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। 1950 के दशक में कैमरन ने लगातार फिल्में बनाने का काम किया, कभी खतरनाक डॉक्टर तो कभी विद्रोही नेता जैसी रूढ़िवादी भूमिकाओं में उन्हें खूब पसंद किया गया। अर्ल कैमरन के निधन से उनके फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
A post shared by Melanie Eddy (@mne_eddy) on