फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially

Cannes 2023: 'कान 2023' में बजेगा भारतीय फिल्मों का डंका, लिस्ट में अनुराग कश्यप की कैनेडी भी शामिल

Tue, 16 May 2023 08:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 16 May 2023 08:02 PM IST
सार

'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में भारतीय फिल्मों का डंका बजने वाला है। इस लिस्ट में अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' भी शामिल है।
 

विज्ञापन
Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially
कैनेडी-इशानौ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' का आगाज जल्द होने वाला है। वहीं, भारतीय सिनेमा पहले से ही धमाल मचा रहा है। इस साल के समारोह में निर्देशक अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' और एक्टर राहुल रॉय की 'आगरा' जैसी भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन

Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially
कैनेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैनेडी 

अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' को फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के हिस्से के रूप में चुना गया है, जो 16 से 27 मई तक चलेगा। अप्रैल में, कान्स फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' के चयन की घोषणा की। 'कैनेडी' में सनी लियोन, अभिलाष थपलियाल और राहुल भट्ट जैसे सितारे हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: शबाना आजमी ने अपने किरदार पर की बात, करण जौहर-मनीष मल्होत्रा को कहा शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially
इशानौ - फोटो : सोशल मीडिया

इशानौ

'मणिपुरी' फिल्म निर्माता अरिबम स्याम शर्मा की 1990 की पुरस्कार विजेता फिल्म 'इशानौ' को इस साल कान में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 19 मई, 2023 को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के प्रतिष्ठित कान्स क्लासिक सेक्शन में रेड-कार्पेट वर्ल्ड प्रीमियर के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया है। 

Filmy Wrap: SRK ने किया 'डॉन 3' से किनारा और राखी ने आदिल पर लगाया सनसनीखेज आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially
आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

आगरा 

राहुल रॉय स्टारर फिल्म 'आगरा' का कान फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। कानू बहल द्वारा लिखित और निर्देशित हिंदी फिल्म सारेगामा इंडिया लिमिटेड, यूएफओ प्रोडक्शन और ओ28 फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 'आगरा' के जरिए 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय वापसी कर रहे हैं। राहुल के अलावा इसमें मोहित अग्रवाल, रूहानी शर्मा, सोनल झा, आंचल गोस्वामी, विभा चिब्बर समेत प्रियंका बोस जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

शुरू हुआ कान फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है। माइकल डगलस और कैथरीन डेनेउवे ने फिल्म महोत्सव की शुरुआत की घोषणा की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों का काफ देर तक ताली बजाकर स्वागत किया।  सोशल मीडिया पर इसकाएक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ही कलाकारों को रेड कॉर्पेट पर देखा जा सकता है।
 

Kennedy to Ishanou These Indian films will be screened at Cannes 2023 Officially
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लहंगा पहन रेड कार्पेट पर नजर आईं सारा

गौरतलब है कि कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। सारा अली खान भी उनमें से एक हैं। इस इवेंट में अभिनेत्री पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। सारा, अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए लहंगे को पहन कर रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed