विवाद: मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज, जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का है मामला
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
एक्ट्रेस ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए वीडियो किया था पोस्ट।
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी थी माफी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता पिछले कई दिनों से विवादों में घिरी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। अब खबर आ रही है कि उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी।
FIR registered against TV actor Munmun Dutta for posting a video with a casteist slur on social media: Mumbai Police#Maharashtra
— ANI (@ANI) May 29, 2021विज्ञापन
इससे पहले अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर, इंदौर में एक्ट्रेस के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध नियम (एट्रोसिटी एक्ट) 2015 के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अपनी शिकायत में, परमार ने कहा था कि मुनमुन दत्ता द्वारा अपने वीडियो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल से अनुसूचित जाति समुदाय, विशेषकर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बता दें, मुनमुन दत्ता ने ये वीडियो 10 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था, वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें यूजर्स ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो डिलीट कर दिया था और माफी भी मांगी थी। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने मेकअप के बारे में बात कर रही थीं और वह कहती हैं, 'मेरे पास लिप टिंट है, जिसे मैंने अपने चेहरे पर ब्लश की तरह लगा लिया है, क्योंकि मैं बहुत जल्द यूट्यूब पर अपना डेब्यू करने वाली हूं।' इसी वीडियो में उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।
इस वीडियो पर माफी मांगते हुए मुनमुन दत्ता ने बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा था, 'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था, जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्द का मतलब नहीं पता था। एक बार जब मुझे इसका मतलब पता चला तो मैंने तुरंत उस पार्ट को हटा दिया।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा था, 'मेरा जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं। मैं ईमानादारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं और मुझे उसके लिए खेद है।' फिलहाल, अब एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन पर दलित समुदाय के अपमान का आरोप है।